विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2025

लखनऊ मॉल फायरिंग: चार आरोपी गिरफ्तार, अखिलेश यादव बोले– राजधानी में गोलीबारी गंभीर चिंता का विषय

इस मामले पर बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि "अगर प्रदेश की राजधानी में इस तरह गोलीबारी हो रही है तो ये गंभीर विषय है." बता दें कि एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से मॉल में गोलीबारी की थी. 

लखनऊ मॉल फायरिंग: चार आरोपी गिरफ्तार, अखिलेश यादव बोले– राजधानी में गोलीबारी गंभीर चिंता का विषय
फाइल फोटो
  • लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मॉल में 19 और 20 सितंबर की रात गोलीबारी की घटना हुई थी
  • पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों हर्ष मिश्रा, प्रिंस वर्मा, रोहित पटेल और स्वाति को गिरफ्तार किया है
  • घटना के दौरान रोहित पटेल की लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल हर्ष मिश्रा ने कथित रूप से किया था
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक मॉल में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.  पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना 19 और 20 सितंबर की दरमियानी रात हुई, जब कुछ लोगों ने मॉल के सुरक्षाकर्मियों से विवाद किया.

इस मामले पर बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि "अगर प्रदेश की राजधानी में इस तरह गोलीबारी हो रही है तो ये गंभीर विषय है." बता दें कि एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से मॉल में गोलीबारी की थी. 

पुलिस के अनुसार, इस मामले में हर्ष मिश्रा (23), प्रिंस वर्मा (28), रोहित पटेल (30) और स्वाति (35) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने नियंत्रण कक्ष को मिली सूचना और अनुज चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल, दो मैगजीन, सात कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि रोहित पटेल के स्वामित्व वाली लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल कथित तौर पर हर्ष मिश्रा ने किया था. समूह द्वारा इस्तेमाल की गई कार को भी सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बताया कि वे बार गए थे. बार के सुरक्षाकर्मियों से उनकी बहस इतनी बढ़ गई कि हर्ष ने कथित तौर पर पार्किंग क्षेत्र में गोली चला दी.'' पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Mall Firing, Sushant Golf City Shooting, Akhilesh Yadav On Lucknow Firing, Lucknow Police Arrests
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com