विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 16, 2023

झारखंड: महिला ने अपमान का बदला लेने के लिए पांच साल के सौतेले पोते को कुएं में फेंका

झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकामसांदी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत उलंग गांव में हुई घटना, अपमान का बदला लेने के लिए की वारदात

Read Time: 2 mins
झारखंड: महिला ने अपमान का बदला लेने के लिए पांच साल के सौतेले पोते को कुएं में फेंका
प्रतीकात्मक तस्वीर
हजारीबाग(झारखंड):

झारखंड के हजारीबाग जिले में पांच वर्षीय एक बच्चे की सौतेली दादी ने उसे कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला (55) ने बच्चे के माता-पिता द्वारा किए गए अपमान का बदला लेने के लिए उसकी जान ली.

कटकामसांदी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत उलंग गांव निवासी महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बच्चे की पहचान फैजल अंसारी रोज के रूप में की गई है.

उन्होंने बताया कि बच्चे का शव बृहस्पतिवार शाम कुएं से बरामद किया गया. उसकी गर्दन से दो ईंट बंधी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस को परिवार के किसी सदस्य की घटना में संलिप्तता होने का संदेह हुआ.

मृतक के पिता ने भी अपनी सौतेली मां सरबरी खातून का व्यवहार संदिग्ध पाया और पुलिस को दी शिकायत में उसे नामजद किया. मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान, महिला ने दावा किया कि उसने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया कि मृतक के माता-पिता अक्सर उसका अपमान करते थे और उन्हें सबक सिखाना चाहती थी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
गुरुग्राम : 9 साल की बच्ची को 16 साल के लड़के ने दी ऐसी सजा, पहले गला घोंटा, फिर शव को जलाया
झारखंड: महिला ने अपमान का बदला लेने के लिए पांच साल के सौतेले पोते को कुएं में फेंका
Video : मथुरा में दुकानदार ने उधार के पैसे मांगे वापस तो युवक ने की तोड़फोड़
Next Article
Video : मथुरा में दुकानदार ने उधार के पैसे मांगे वापस तो युवक ने की तोड़फोड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;