झारखंड के बोकारो में महिलाओं ने एक महिला के बाल काटकर कालिख पोतकर उसे अर्द्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया. बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी में महिलाओं ने एक महिला पर बदचलनी का आरोप लगाते हुए उसे जमकर पीटा और बाद में उसे अर्द्धनग्न करके घुमाया.
बताया जाता है कि महिलाओं की भीड़ ने सबसे पहले महिला को घर से बाहर निकालकर उस पर चप्पल चलाए. उससे भी लोगों का मन नहीं भरा तो हाथ में रस्सी बांधकर उसके बाल काटे और मुंह पर कालिख पोतकर, चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया. जबकि पुरुष वर्ग तमाशबीन बना रहा.
तेनुघाट ओपी प्रभारी वीपी सिंह ने कहा कि रात में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया ले जाया गया है. महिला ने अभी किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं