विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2021

झारखंड: पलामू में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में प्रेमी समेत दो गिरफ्तार

हत्यारों ने नाबालिग लड़की की हत्या करके उसके शव को सोन नदी के तट पर बालू में गाड़ दिया था, प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ हत्या की साजिश रची

झारखंड: पलामू में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में प्रेमी समेत दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
मेदिनीनगर (झारखंड):

पलामू जिले में गर्भवती नाबालिग की हत्या कर शव सोन नदी में गाड़ने के मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी और उसके मित्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त छुरी एवं अन्य सामान भी आरोपियों से बरामद किए गए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कोरियाडीह गांव की है जहां 21 फरवरी से लापता नाबालिग (17) के शव को गत 27 फरवरी को उसी थाना क्षेत्र में सोन नदी के किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया गया था. उन्होंने बताया कि हत्यारों ने उसकी हत्या कर शव को सोन नदी के तट पर बालू में गाड़ दिया था.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने मेदिनीनगर में संवाददाताओं को बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और उससे हुए अंतरंग संबंध के बाद गर्भ ठहरने से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि नाबालिग के प्रेम संबंध नीरज कुमार सिंह (18) से था और फिर उससे उसके पेट में गर्भ ठहर गया, जिससे उसने नीरज पर विवाह के लिए दबाव बनाया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस स्थिति में प्रेमी ने अपने दोस्त ओम प्रकाश सिंह (18) के साथ मिल कर नाबालिग की हत्या करने की साजिश रची और योजनानुसार 21 फरवरी को अहले सुबह करीब तीन बजे नाबालिग को मिलने के लिए बुला लिया. उन्होंने बताया कि नीरज के बुलाने पर नाबालिग शौच का बहाना बना घर से सुबह निकल गई फिर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठ कर अज्ञात स्थान की ओर चली गई जहां प्रेमी ने उसके गले में छुरा घोंप दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि नाबालिग के मरने के बाद दोनों दोस्तों उसके शव को सोन नदी के तट पर ले जाकर उसे बालू में गाड़ दिया और फरार हो गए. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में घटना में इस्तेमाल बाईक, दो मोबाइल, नाबालिग के बाल, खून लगी मिट्टी और उसके रक्तरंजित स्वेटर बरामद कर लिए गए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder Of Minor Girl, Jharkhand, Two Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com