झारखंड के दुमका में एक लड़की से सामूहिक बलात्कार किया गया.
- लड़की 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक बेहोश रही
- लड़की के प्रेमी ने आठ युवकों में से तीन की पहचान कर ली
- पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया
रांची:
झारखंड के दुमका में आठ युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आठ युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात तब घटी, जब 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से जा रही थी.
कुछ युवकों ने इस जोड़े को रास्ते में रोक लिया और लड़की के प्रेमी को बंधक बनाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने कहा कि लड़की 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक बेहोश रही.
VIDEO : मौत की सजा
दुमका के एक अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के प्रेमी ने आठ युवकों में से तीन की पहचान कर ली है. दुमका पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है.
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gang Rape