विज्ञापन
This Article is From May 07, 2017

झारखंड : खूंटी और लोहरदगा जिलों में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में बरामद किए विस्फोटक

सुरक्षाबलों ने झारखंड के खूंटी और लोहरदगा जिलों में शनिवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए.

झारखंड : खूंटी और लोहरदगा जिलों में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में बरामद किए विस्फोटक
प्रतीकात्मक तस्वीर
खूंटी: सुरक्षाबलों ने झारखंड के खूंटी और लोहरदगा जिलों में शनिवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए. पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला सशस्त्र पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खूंटी जिला के गिटिलता जंगल में एक तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक और अन्य उपकरण बरामद किए. ये विस्फोटक एक बंकर में छिपा कर रखे गए थे. उस बंकर को ध्वस्त कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि एक शक्तिशाली आईईडी भी बरामद किया गया जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है. लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि जिला सशस्त्र पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हुसरू जंगल में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Lohardaga, Explosive Recovered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com