विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2018

कोलकाता में जलन की शिकार भाभी ने आठ-वर्षीय देवर को डुबोकर मार डाला

आरोपी प्रियंका दास को लगता था कि उसके ससुर उसके 22-वर्षीय पति सुब्रत की तुलना में देवर रिजू दास को करते हैं ज़्यादा प्यार

कोलकाता में जलन की शिकार भाभी ने आठ-वर्षीय देवर को डुबोकर मार डाला
कोलकाता में आठ साल के रिजू दास को उसकी भाभी प्रियंका दास ने पानी के बर्तन में डुबोकर मार दिया.
  • आठ-वर्षीय देवर की कथित रूप से पानी भरने के बर्तन में डुबोकर की हत्या
  • हत्या के चार दिन बाद प्रियंका ने पति के सामने हत्या का अपराध कबूला
  • पति और ससुर ने प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई
कोलकाता: कोलकाता में 19-वर्षीय एक युवती ने जलन के चलते अपने आठ-वर्षीय देवर को कथित रूप से पानी भरने के बर्तन में डुबोकर मार डाला है.

पुलिस ने जानकारी दी है कि प्रियंका दास नामक इस युवती का मानना था कि उसके ससुर उसके 22-वर्षीय पति सुब्रत की तुलना में देवर रिजू दास को ज़्यादा प्यार करते हैं. मेतियाब्रुज़ स्थित घर के गुसलखाने में रिजू का शव पानी के बर्तन में मिलने के चार दिन बाद प्रियंका ने अपने पति सुब्रत के सामने हत्या का अपराध कबूल किया.

यह भी पढ़ें : यूपी के मैनपुरी में देवर की हत्या के आरोप में भाभी गिरफ्तार

29 जून को रिजू का शव मिलने के बाद पुलिस तथा परिवार ने सोचा था कि संभवतः रिजू गुसलखाने के साथ बने टॉयलेट में जाने की कोशिश कर रहा था, और इसी कोशिश में वह पानी के बर्तन में गिर गया. लेकिन सोमवार को प्रियंका ने सुब्रत को बताया कि रिजी जिस समय नहा रहा था, उस वक्त उसने बर्तन का ढक्कन बंद कर दिया था, और जब तक रिजू ने तड़पना बंद नहीं किया, वह उस ढक्कन को कसकर दबाए रही.

VIDEO : 11 मौतों की अनसुलझी गुत्थी

सुब्रत तथा उसके पिता दुखराम दास ने अब प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Drowned 8yo Brother-in-law
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com