विज्ञापन
This Article is From May 03, 2020

अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना इलाके के इंद्रानगर निवासी शमशेर ने अपनी पत्नी आमिना (56) को सुबह जबरन एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी.

अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • अवैध संबंधों में बाधा डालने पर पत्नी को एक कुर्सी से बांधकर जलाया
  • सुरयावा थाना इलाके के इंद्रानगर निवासी शमशेर ने दिया घटना को अंजाम
  • दम्पति के विक्षिप्त बेटा और बेटी मौके पर मौजूद थे.
भदोही:

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को एक सरकारी अस्पताल के कर्मचारी ने कथित रूप से अवैध संबंधों में बाधा डालने पर अपनी पत्नी को एक कुर्सी से बांध कर जिंदा जला दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना इलाके के इंद्रानगर निवासी शमशेर ने अपनी पत्नी आमिना (56) को सुबह जबरन एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी. उन्होंने बताया कि स्वयं को बचाने के प्रयास में आमिना ने शमशेर को पकड़ लिया, जिससे वह भी काफी झुलस गया है. उन्होंने बताया कि उस वक्त दम्पति के विक्षिप्त बेटा और बेटी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि आमिना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमशेर को 60 प्रतिशत जली हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.

सूत्रों ने बताया कि बताया उधर से गुज़र रहे कुछ लोगों ने जलने की बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आमिना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में आमिना के भाई अमीन अहमद की शिकायत पर शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें, शमशेर एक सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में वरिष्ठ वार्ड बॉय के पद पर तैनात है. आरोप है कि उसका किसी अन्य महिला से नाजायज रिश्ता था और इसी को लेकर उसका आमिना से अक्सर झगड़ा होता था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News Hindi, Crime In UP, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com