विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

मथुरा: अपहरण का झूठा मामला दर्ज कराने को लेकर पत्नी एवं पति गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्रवण कुमार सिंह ने बताया, ‘‘यह मामला वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के जैंत गांव का है.

मथुरा: अपहरण का झूठा मामला दर्ज कराने को लेकर पत्नी एवं पति गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पति के अपहरण का झूठा मामला दर्ज कराकर दो व्यक्तियों को फंसाने वाली पत्नी और इस षड्यंत्र में उसका साथ देने वाले पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्रवण कुमार सिंह ने बताया, ‘‘यह मामला वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के जैंत गांव का है. जहां 30 जून को हालिया तौर पर थाना हाईवे के ओमनगर कालोनी में रहने वाली महिला सीमा सिंह, पत्नी यादव उर्फ यादराम ने अपने गांव के दो भाइयों विजयपाल एवं यशपाल के खिलाफ अपने पति का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था.’’

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस को मामले की छानबीन में दोनों भाई पूरी तरह से दोषमुक्त नजर आए. काफी लंबी पड़ताल के बाद जब पुलिस मामले की तह तक पहुंची तो पता लगा कि यादव ने रज्जन लाला नाम के किसी व्यक्ति से अपनी जमीन का सौदा किया था. किंतु, अब वह उससे मुकरना चाहता था. लेकिन इसमें यशपाल की गवाही बीच में आ रही थी. वह किसी भी प्रकार से झूठ बोलने को तैयार नहीं था.’’

सिंह ने बताया, ‘‘इसीलिए बेईमान पति-पत्नी उस परिवार पर दबाव बनाकर तथाकथित घाटे की भरपाई करना चाह रहे थे. इसीलिए पति को भूमिगत करके यह स्वांग रचा गया था. यद्यपि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात सोंख रोड से पति को बरामद कर लिया. उसके पास से एक तमंचा एवं दो कारतूस भी मिले.’’ उन्होंने बताया कि सीमा और उसके पति यादराम को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

VIDEO: दिल्‍ली में बच्‍चों की तस्‍करी का फैलता जाल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com