विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2021

हरियाणा : शादी समारोह में महिलाओं के साथ नाचने से रोकने पर व्यक्ति ने चलाई गोली, मामला दर्ज

शिकायत में कहा गया कि जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें रोका तो उन्होंने गाली गलौच की और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे. इसके बाद आरोपी ने असलहे से गोलियां चलाई, जिसमें नरेश तथा उसके परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए.

हरियाणा : शादी समारोह में महिलाओं के साथ नाचने से रोकने पर व्यक्ति ने चलाई गोली, मामला दर्ज
पुलिस ने अश्लील हरकत, गोलियां चलाकर दहशत फैलाने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है.
जींद:

जिले के मुआना गांव में शादी समारोह में महिलाओं के बीच नाचने से रोकने पर एक व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाए जाने का मामला समने आया है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अश्लील हरकत, गोलियां चलाकर दहशत फैलाने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है. मुआना निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत नौ अक्टूबर को उसके भाई की शादी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे और परिवार की महिलाएं आदि डीजे पर नाच रही थीं तभी गांव का ही कृष्ण नामक व्यक्ति व दो अन्य व्यक्ति बिना बुलाए आ गए और महिलाओं के साथ नाचने लगे.

शिकायत में कहा गया कि जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें रोका तो उन्होंने गाली गलौच की और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे. इसके बाद आरोपी ने असलहे से गोलियां चलाई, जिसमें नरेश तथा उसके परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए. सदर थाना सफीदों पुलिस ने नरेश की शिकायत पर कृष्ण को नामजद कर दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Crime News, Firing In Marriage, Jind Firing, Jind Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com