विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2021

घर से भाग कर शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या

बरेली जिले में आरोपी रजनीश ने गोली मारकर 20 साल की युवती की हत्या की, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई

घर से भाग कर शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
बरेली:

बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में घर से भागकर शादी से इनकार करने पर एक युवक ने 20 वर्षीय अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद युवक परिवार सहित फरार हो गया है. बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि रजनीश ने गोली मारकर युवती की हत्या की है और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती ने घर से भागकर शादी करने से इनकार कर दिया था जिस कारण रजनीश ने उसकी हत्या कर दी. 

एसएसपी ने बताया कि युवती के पिता ने आरोपी रजनीश के खिलाफ थाना फतेहगंज पूर्वी में रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bareilly, Girlfriend Shot Dead, Refusing To Marry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com