विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

दिल्ली घूमने के बहाने ये चार दोस्त करते थे कुछ ऐसा काम जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर से दिल्ली घूमने के बहाने आते थे आरोपी. फिर देते थे घरों में चोरी की वारदात को अंजाम. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 12 से ज्यादा मामले को सुलझाने का दावा किया है.

दिल्ली घूमने के बहाने ये चार दोस्त करते थे कुछ ऐसा काम जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी की फाइल फोटो
  • दिल्ली में कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
  • यूपी में भी वारदातों में शामिल होने का शक
  • पुलिस ने कई महंगी घड़ियां की जब्त
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली घूमने के बहाने घरों में चोरियां करता था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी यूपी के बिजनौर के हैं. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 12 से ज्यादा मामलों को सुलझाने का दावा किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाद, साइजुल, सुहेल और रमीज के रूप में की गई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घर से चोरी की गई कई महंगी घड़ियां और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है. 

यह भी पढ़ें: रोडरेज की घटना में कैब चालक की पिटाई, दो गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि आरोपी युवक बीते कुछ महीने से ही इलाके में सक्रिय थे. गिरोह का मुखिया रमीज अपने दोस्तों को दिल्ली घूमने के बहाने लेकर आता था. इसके बाद वह दिल्ली में घूमते हुए ऐसे घर की तलाश करते थे जहां दिन के समय कोई न रहता हो. फिर वह उस घर में चोरी करते थे. बिश्वाल ने बताया कि ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों भोगल इलाके में सामने आया.

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

हमें शिकायत मिली की कुछ आरोपियों ने दिन के समय ही एक घर से नकदी और पैसे पर हाथ साफ किया है. मामले की जानकारी मिलते ही हमनें जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के सुंदर नर्सरी के पास आने की सूचना मिली. इसके बाद हमारी टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. 




रोलेक्स जैसी महंगी घड़ी भी मिली 
पुलिस के अनुसार आरोपी नकदी के साथ-साथ घर में रखी महंगी चीजों पर भी हाथ साफ करते थे. वह घटना को अंजाम देने के बाद चोरी की गई चीजों को बिजनौर या आसपास के शहरों में सस्ती कीमत पर बेच देते थे. पुलिस को आरोपियों के पास से रोलेक्स घड़ी के साथ-साथ अन्य कई महंगी घड़ियां भी मिली हैं. साथ ही एप्पल और अन्य कंपनियं के लैपटॉप भी मिले हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Four Theft Have Been Arrested By Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com