प्रतीकात्मक फोटो.
- झारखंड के रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगवार गांव में हुई वारदात
- लड़की की हालत चिंताजनक, अस्पताल में भर्ती किया गया
- वारदात के समय बच्ची का परिवार शादी में गया था
रामगढ़ (झारखंड):
कठुआ और उन्नव में मासूमों के साथ हैवानियत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर एक बार पांच साल की बच्ची एक हैवान की शिकार बनी. यह वारदात झारखंड के रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगवार गांव में हुई.
एसपी रामगढ़ ए विजयालक्ष्मी ने बताया कि कुजू ओपी अंतर्गत एक पांच साल की बच्ची के साथ अटेम्ट टू रेप का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची के पिता ने इसकी शिकायत की है. यह कृत्य उसके बगल में रहने वाले ने किया जिसे बच्ची चाचा बोलती थी. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें : बिहार : मुजफ्फरपुर में घर के पास से बच्ची का शव बरामद, रेप की आशंका
बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेजा गया. रामगढ़ में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर के पास ही झाड़ी में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की. बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और वहां का दृश्य देखकर आगबबूला हो गए. उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली और उसे पकड़कर थाने ले गए.
VIDEO : क्या फांसी की सजा होगी कारगर
बताया जाता है कि लड़की की हालत चिंताजनक है. उसे इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया. बच्ची की नानी ने कहा कि हम लोग शादीघर गए थे. बच्ची खेल रही थी. जब घर आए तो देखा बच्ची रो रही थी. उसे खून निकल रहा था. आरोपी बच्ची का मुंहबोला चाचा था और वह पड़ोस में ही रहता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Five-year-old Girl Raped