वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.
- ओम स्वीट्स रेस्टोरेंट में फायरिंग
- बाइक सवार तीन बदमाशों ने की फायरिंग
- लूट के इरादे से आए थे बदमाश
नई दिल्ली:
साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां मंगलवार शाम एक रेस्टोरेंट में 20 सेकंड में ऐसी दहशत फैली की लोगों के होश उड़ गए. दरअसल गुरुग्राम के सेक्टर-46 में ओम स्वीट्स रेस्टोरेंट में मंगलवार शाम कुछ बदमाश लूट के इरादे से घुसे और अचानक रेस्टोरेंट में फायरिंग शुरू कर दी और फिर फरार हो गए. गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं. गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने ऑडियो जारी कर आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
देखें घटना का VIDEO
ग्राहकों से भरे रेस्टोरेंट में कई फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. देश की राजधानी से सटे सबसे हाईटेक शहर साइबर सिटी गुरुग्राम में बदमाश किस कदर बेखौफ हैं उसकी तस्वीर है ये, जहां लूट के इरादे से भरे बाजार के बीचों बीच एक रेस्टोरेंट में तीन अज्ञात बदमाश घुसते हैं, दो मिनट तक इधर-उधर घूमते हैं, कैश काउंटर तक जाते हैं और फिर दनादन फायरिंग करते हुए फरार हो जाते हैं. घटना शाम करीब 7 बजकर 12 मिनट पर हुई.
यह भी पढ़ें : गुटका खाने को लेकर विवाद होने पर दुकानदार को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे और मौकाए वारदात का मुआयना किया. पुलिस का कहना है कि गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन गोली शीशो में लगने की वजह से कई ग्राहक कांच के टुकड़ों से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें : दिल्ली : बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर एसएचओ की लग्जरी कार लूटी
पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला लूट का लगता है, जिसमें बदमाश नाकामयाब रहे. तो वहीं पुलिस सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि ये बदमाश कौशल गैंग के गुर्गे थे जो कि कैश काउंटर पर एक पर्ची देकर गए, जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी कर दी.
VIDEO : एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए बेखौफ लुटेरे
देखें घटना का VIDEO
#WATCH: Unidentified miscreants resorted to aerial firing at a sweet shop in Sector 46, Gurugram earlier today. Police say "Motive behind the act is yet to be ascertained. CCTV footage will be checked." #Haryana pic.twitter.com/ehT2VFIGdv
— ANI (@ANI) October 16, 2018
ग्राहकों से भरे रेस्टोरेंट में कई फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. देश की राजधानी से सटे सबसे हाईटेक शहर साइबर सिटी गुरुग्राम में बदमाश किस कदर बेखौफ हैं उसकी तस्वीर है ये, जहां लूट के इरादे से भरे बाजार के बीचों बीच एक रेस्टोरेंट में तीन अज्ञात बदमाश घुसते हैं, दो मिनट तक इधर-उधर घूमते हैं, कैश काउंटर तक जाते हैं और फिर दनादन फायरिंग करते हुए फरार हो जाते हैं. घटना शाम करीब 7 बजकर 12 मिनट पर हुई.
यह भी पढ़ें : गुटका खाने को लेकर विवाद होने पर दुकानदार को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे और मौकाए वारदात का मुआयना किया. पुलिस का कहना है कि गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन गोली शीशो में लगने की वजह से कई ग्राहक कांच के टुकड़ों से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें : दिल्ली : बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर एसएचओ की लग्जरी कार लूटी
पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला लूट का लगता है, जिसमें बदमाश नाकामयाब रहे. तो वहीं पुलिस सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि ये बदमाश कौशल गैंग के गुर्गे थे जो कि कैश काउंटर पर एक पर्ची देकर गए, जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी कर दी.
VIDEO : एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए बेखौफ लुटेरे
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Firing At A Sweet Shop, Om Sweets, Firing At Gurugram