विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2019

कलयुगी पिता की काली करतूत, बीमा की रकम पाने के लिए कर दिया अपनी ही बेटी का कत्ल

नेपाल में एक ऐसे कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने बीमे की 25 लाख रूपये की धनराशि हासिल करने के लिए अपनी ही नाबालिग बेटी को गला दबा कर मार डाला.

कलयुगी पिता की काली करतूत, बीमा की रकम पाने के लिए कर दिया अपनी ही बेटी का कत्ल
प्रतीकात्मक फोटो
काठमांडू:

नेपाल में एक ऐसे कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने बीमे की 25 लाख रूपये की धनराशि हासिल करने के लिए अपनी ही नाबालिग बेटी को गला दबा कर मार डाला.पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता नबीन कर्की ने बताया कि सिराहा जिले की नगरपालिका के मौलापुर इलाके के निवासी राम किशोर यादव (39) ने सोमवार को रिश्तों को तार तार करते हुये अपनी चार साल की बेटी लक्ष्मी की पूरी निर्ममता से गला घोंटकर हत्या कर दी. बच्ची का शव अगली सुबह एक तालाब में तैरता पाया गया. 

केन्द्रीय मंत्री गडकरी के निर्वाचन को मिली चुनौती, इस नेता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

पुलिस के अनुसार राम किशोर की सबसे छोटी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए प्रभु बैंक से 25 लाख रूपये का बीमा कराया गया था. पुलिस को जांच में पता चला कि वह बतौर प्रीमियम 1,75,000 रूपये की धनराशि भी जमा करवा चुका था. पुलिस ने बताया कि उसे कहीं से पता चला था कि अगर किसी बीमा धारक की मृत्यु पॉलिसी लेने के एक महीने के भीतर हो जाती है तो बीमा कंपनी बीमित राशि का दोगुना धन देती है. 

राज्यसभा उपचुनाव: विदेश मंत्री जयशंकर समेत बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों को मिली जीत

इस जानकारी ने उसे यह अपराध करने के लिए उकसा दिया. पुलिस को पता चला है कि वह कई बार दूसरे अपराधों के लिए पहले भी जेल जा चुका है. 

इनपुट- भाषा

Video:गुरुग्राम में डॉक्टर ने की पत्नी और बच्चों की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News In Hindi, Crime In Nepal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com