पंजाब पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. यह महिला इतनी शातिर है कि बड़े-बड़े अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रही थी. महिला के पास से पुलिस का नकली पहचान पत्र सहित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के तार कहां तक जुड़े हैं और उसने अब तक कितने सरकारी अधिकारियों को अपनी जालसाजी का शिकार बनाया है.
पुलिस ने अमृतसर से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. महिला खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर सरकारी अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रही थी. गिरफ्तार की गई महिला की पहचान रणजीत कौर के रूप में हुई है. आरोपी महिला पुलिस का एक नकली पहचान पत्र दिखाती थी और खुद को पुलिस अधिकारी बताती थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस को इस महिला की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत डीसी दफ्तर के एक उच्च अधिकारी द्वारा दी गई थी. अधिकारी ने बताया कि महिला लंबे समय से खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर सरकारी अधिकारियों पर दबाव बना रही थी और उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही थी.
गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को उसके पास से एक नकली पुलिस पहचान पत्र और कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग वह अपनी पहचान छिपाने और अधिकारियों को गुमराह करने के लिए करती थी.
महिला के तार खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने रणजीत कौर को गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह महिला कई अन्य सरकारी विभागों में भी इसी तरह की ठगी कर चुकी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके तार और कहां-कहां जुड़े हुए हैं और कितने अधिकारियों को उसने अपनी जालसाजी का शिकार बनाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं