ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र में स्थित ओमीक्रोन-1 सोसायटी में विदेशी नागरिकों ने रेव पार्टी की. इस दौरान हंगामा कर रहे अफ्रीकी मूल की चार महिलाओं समेत आठ विदेशी नागरिकों और एक भारतीय नागरिक को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से 28 बोतल व्हिस्की, 171 टिन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा और 710 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया.
विदेशी नागरिकों द्वारा रेव पार्टी का आयोजन करने और हंगामा करने की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना दादरी पुलिस ने गांव मथुरापुर में स्थित ओमीक्रोन-1 सोसायटी के फ्लैट बी-40 पर छापा मारा. वहां पर चार नाईजीरियन पुरुष व चार नाईजीरियन महिलाएं और एक भारतीय पुरुष मिला. उनके पास नशीले पदार्थ मिले. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि कोतवाली दादरी को सूचना मिली थी कि सोसायटी के फ्लैट बी-40 में कुछ लोग पोस्टर लगाकर एक रिहायशी मकान में रेव पार्टी कर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं.
विशाल पांडे ने बताया कि इस सूचना पर एसीपी थर्ड दादरी और दादरी के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहां पर अफ्रीकी मूल की चार महिलाओं समेत आठ विदेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया. जब कमरों की तलाशी ली गई तो वहां पर गैर प्रांतीय 28 बोतल व्हिस्की, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाउडर बरामद बरामद हुआ.
उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर उन लोगों ने अवैध रूप से इस पार्टी का आयोजन करने की बात स्वीकार की और बरामद सामग्री का सेवन करना स्वीकार किया. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं