विज्ञापन
This Article is From May 09, 2019

मुंबई: 21 साल की मॉडल के साथ रेप करने के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, TV सीरियल में काम करने के दौरान हुई थी मुलाकात

पुलिस ने बताया जब महिला एक टीवी सीरियल के लिए काम कर रही थी, तभी उनकी मुलाकात हुई थी. वे दोनों साथ रह रहे थे.

Also Read in
मुंबई: 21 साल की मॉडल के साथ रेप करने के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, TV सीरियल में काम करने के दौरान हुई थी मुलाकात
प्रतीकात्मक तस्वीर.
मुंबई:

मुंबई में एक डॉक्टर को 21 साल की एक मॉडल के साथ रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया जब महिला एक टीवी सीरियल के लिए काम कर रही थी, तभी उनकी मुलाकात हुई थी. वे दोनों साथ रह रहे थे. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र बडगुजर ने बताया कि, 'हमने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.' आरोपी एक दवा कंपनी में काम करता है.

इससे पहले मुंबई से एक और मामला सामने आया था, जिसमें अभिनेता करण ओबरॉय को उपनगर ओशिवरा में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि महिला ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दी थी कि ओबरॉय ने उसे विवाह का झांसा देकर, उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके 2016 से ओबरॉय के साथ संबंध थे. हालांकि मुंबई कोर्ट ने करण को 9 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

भोपाल: 12 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- हम लेंगे बदला

साथ ही अधिकारी ने बताया था कि उसने महिला के कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए और क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे धन भी ऐंठा. शिकायत के आधार पर ओबेरॉय को रविवार को गिरफ्तार करके उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 384 (धन ऐंठना) के तहत मामला दर्ज कर लिया. ओशिवरा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश पासलवाड ने यह जानकारी दी. ओबेरॉय कुछ लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों ‘‘जस्सी जैसी कोई नहीं'' और ‘‘इन्साइड एज'' में काम कर चुके हैं. वह कार, बाइक और रेडिमेंट गार्मेंट्स से जुड़े विज्ञापनों में कार्य कर चुके हैं. 

रिश्ते शर्मसार: मां की मौत के बाद पिता कर रहा था आठ साल की बेटी के साथ रेप, पड़ोसियों ने किया खुलासा

(इनपुट- एएनआई)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Doctor, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com