विज्ञापन

शादी में रुकावट बन रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने छत पर बुलाकर घोंट दिया गला, मां के साथ मिलकर नहर में फेंका शव

सहारनपुर के देवबंद में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी मोहित और उसकी मां को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी शादी में बाधा बनने की आशंका से युवती की हत्या कर बैठा और बाद में मां की मदद से शव को नहर में फेंक दिया.

शादी में रुकावट बन रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने छत पर बुलाकर घोंट दिया गला, मां के साथ मिलकर नहर में फेंका शव
प्रेम संबंध छिपाने के लिए रची खौफनाक साजिश
Saharanpur Police
  • देवबंद में प्रेम संबंधों के कारण मोहित ने युवती की हत्या की योजना बनाई और अंजाम दिया
  • मोहित ने युवती को अपनी छत पर बुलाकर उसका मोबाइल बंद किया और गला दबाकर उसकी हत्या की
  • हत्या के बाद मोहित ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया और दोनों ने शव को नहर में फेंक दिया

देवबंद क्षेत्र के सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया. पुलिस के मुताबिक, युवती और आरोपी मोहित के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे. अब मोहित अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था. उसे डर था कि युवती के साथ उसके पुराने संबंध सामने आए तो बदनामी हो सकती है. इसी आशंका में उसने युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने अपनी मां को जगाकर पूरी घटना बताई. इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को बाइक पर रखा और साखन नहर में फेंक दिया. 

पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को किया गिरफ्तार

एसपी देहात मयंक पाठक ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मामले में आरोपी मोहित पुत्र घसीटू और उसकी मां ओमवती पत्नी घसीटू को गिरफ्तार किया गया है. मोहित की निशानदेही पर मृतका का टूटा हुआ वीवो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मोहित ने बताया कि युवती से उसके कई वर्षों से प्रेम संबंध थे. अब वह अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था. उसे आशंका थी कि युवती से संबंध उजागर होने पर शादी में परेशानी और परिवार की बदनामी हो सकती है. इसी वजह से उसने युवती को रास्ते से हटाने का फैसला किया.

क्या हुआ था?

पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को मोहित ने युवती को अपनी छत पर बुलाया. वहां पहुंचने के बाद उसने युवती का मोबाइल फोन बंद कर दिया. इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद मोहित ने अपनी मां ओमवती को जगाया और उसे पूरी घटना बता दी.

इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. पुलिस के मुताबिक, शव को मोटरसाइकिल के बीच में बैठी अवस्था में रखा गया और कपड़े से ढक दिया गया. फिर दोनों बाइक से साखन नहर पहुंचे और शव को नहर में फेंक दिया.

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को वादी की तहरीर पर देवबंद थाने में मोहित के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. विवेचना के दौरान उसकी मां ओमवती की भूमिका सामने आने पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5) भी बढ़ाई गई.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को मोहित को अतर सिंह फार्म हाउस के पास से और ओमवती को उसके मकान से गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से मृतका का टूटा मोबाइल और UP-11 DB-3290 नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है.

(अशोक कुमार के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: साली पर दिल आया तो प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला घोंटकर मां को जगाया; दोनों ने 10KM दूर फेंकी लाश 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Up News Crime News, Crime News, Crime News Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com