प्रतीकात्मक फोटो.
- दो बाइकों पर सवार छह लुटेरे आए और हवाई फायरिंग की
- बदमाश करीब 55 लाख रुपये और 10 लाख की विदेशी करेंसी लूट ले गए
- सरिता विहार थाने के पुलिस बूथ से 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
नई दिल्ली:
जितनी देर में रेड सिग्नल ग्रीन हुआ उतने ही समय में लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर से 65 लाख रुपये लूट लिए. विदेशी करेंसी भी लूट ली. सरिता विहार के जसोला में यह वारदात हुई. इस लूट के दौरान कई राउंड फायर भी किए गए.
पीड़ित के भाई के मुताबिक बुधवार को 8 बजे शाम को मनी एक्सचेंजर नाज़िम और उनका छोटा भाई मोहम्मद शावेज़ अलग-अलग बाइकों पर घर लौट रहे थे. वे सरिता विहार की रेड लाइट पर पहुंचे ही थे कि तभी दो बाइकों पर सवार छह लुटेरे आए और हवाई फायरिंग करके शावेज को कब्जे में लेकर लूट लिया. बदमाश करीब 55 लाख रुपये और 10 लाख की विदेशी करेंसी लूट ले गए. विदेशी करेंसी में पौंड और डॉलर शामिल हैं.
नाज़िम ने बताया कि दो बाइकों पर 6 लोग आए थे जिनमें से दो का चेहरा खुला था और दो ने चेहरों को रूमालों से ढंक रखा था. अन्य दो ने हेलमेट पहने रखे थे. यह घटना जसोला जनता फ्लैट के सामने हुई जिससे 100 मीटर की दूरी पर ही सरिता विहार थाने का पुलिस बूथ है. वारदात के दौरान बूथ में कोई भी पुलिस कर्मी नहीं था.
यह भी पढ़ें : दिल्ली : बदमाशों ने दिनदहाड़े 2 लोगों को मारी गोली, लूटे 40 लाख रुपये
नाज़िम करीब छह साल से अपने चार सगे भाइयों के साथ मिलकर मनी एक्सचेंजर का काम करते हैं. उन्होंने किसी पर भी शक नहीं जताया है. लोगों के मुताबिक अगर यहां पुलिस बूथ पर कोई होता तो लूटपाट नहीं होती.
VIDEO : कनॉट प्लेस पर लूट, गोली मारी
इससे पहले भी इस इलाके में कई मनी एक्सचेंजरों के साथ लूटपाट हो चुकी है. ऐसा लगता है कि जैसे कोई खास किस्म की लुटेरों की गैंग है जो सिर्फ मनी एक्सचेंजरों को ही निशाना बनाती है. घटना के बाद आधी रात में सैकड़ों की संख्या में लोग सरिता विहार थाने के बाहर इकट्ठे हो गए. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने 65 लाख की रकम लूटे जाने की बात दबाने को कहा और इनकम टैक्स का भी डर दिखाया. लेकिन पीड़ित का कहना है कि पैसा एक नंबर का था, कुछ रकम प्रॉपर्टी बेचने की भी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Robbery On Road