दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में एटीएम (ATM) लूटने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है. आरोपियों के नाम मुस्तकीम, सम्मा खान व मोहम्मद हसीन है. मुस्तकीम, गिरोह का सरगना है. पुलिस को 33 आपराधिक मामलों में इनकी तलाश थी. एटीएम काटने के 25 मामलों में ये आरोपी शामिल है. मुस्तकीम पिछले तीन साल से फरार चल रहा था. कई अदालतों द्वारा आठ मामलों में उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया गया था.
गिरोह एटीएम काटकर करीब 2.25 करोड़ रुपये लूट चुका है. इनके पास से तीन पिस्टल बरामद हुई हैं. डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक एसीपी अतर सिंह और इंस्पेक्टर शिव कुमार और करमवीर की टीम ने तीनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. मुस्तकीम, सम्मा खान व मोहम्मद हसीन,नूंह, हरियाणा के रहने वाले हैं. 17 सितंबर को स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि एटीएम लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य हरिनगर के पास एक सहयोगी से मिलने आने वाले हैं. फिर इन्हें जाल बिछाकर पकड़ लिया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस के मुताबिक ये लोग एटीएम में लगे सीसीटीवी को तोड़ देते थे, मुस्तकीम से पूछताछ में पता चला कि वो गिरोह के सदस्यों के साथ इसी साल सितंबर के पहले सप्ताह में एक ट्रक में असम के डिब्रूगढ़ में एटीएम लूटने गया था. पांच सितंबर की रात उसने साथियों के साथ डिब्रूगढ़ में एसबीआई के दो एटीएम को गैस कटर से काटकर 45.60 लाख रुपये लूट लिए थे. एटीएम को काटने के दौरान गैस कटर की चिंगारी से आग लग गई थी. जिससे एटीएम जलकर खाक हो गया था.
4 महीने के अंदर इस गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली में तीन और महाराष्ट्र में एक एटीएम तोड़ कर लाखों रुपये लूटे. दिल्ली के शांति निकेतन में 16 जून को लुटेरों ने एचडीएफसी बैंक के एक एटीएम को तोड़ 20.85 लाख रुपये, मित्राऊं में 20 जुलाई को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम तोड़ 6.40 लाख रुपये, 10 मई को पटेल नगर में एयू स्मॉल फाइनेंसिंग बैंक के एटीएम से 10 लाख रुपये, 22 जुलाई को महाराष्ट्र में इंडेक्श बैंक के एटीएम से 8.50 लाख रुपये लूट लिए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं