मध्य दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक लड़की समेत 5 लोगों के एक गैंग को पकड़ा है जो बैंक का अधिकारी (Bank officials) बनकर लोगों को फोन कर खाते की जानकारी, ओटीपी लेकर ठगी करता था. पिछले 2 सालों में ये गैंग एक हज़ार से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुका था. पकड़े गए आरोपियों के नाम पवन सिंह, मोहम्मद जाहिद,कमल गोयल,बंटी कुमार और राधा हैं. मध्य दिल्ली के डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक 18 अगस्त को दरियागंज के एक शख्स ने बताया कि उसे एसबीआई बैंक के अधिकारी बनकर कुछ लोगों ने फोन किया और कहा कि अगर वो आईवीआर नम्बर और क्रेडिट कार्ड का ओटीपी दे दे तो उसके अकॉउंट में 5000 हज़ार का कैश बैक आ जायेगा.
खुद को PMO का बड़ा अफसर बताकर करता था धोखाधड़ी, 36 करोड़ की ठगी मामले में गिरफ्तार
पीड़ित को लगा कि वो बैंक अधिकारी ही हैं. जैसे हो पीड़ित ने डिटेल्स शेयर किए उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर हो गए जबकि उसने कोई खरीददारी नहीं की थी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि इस गैंग के लोगों ने फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर कई सिम कार्ड लिए हुए हैं और उन्हीं नबरों पर मोबाइल वॉलेट खोले हुए हैं. जिनमें ये ठगी का पैसा ट्रांसफर करते हैं. गैंग का मास्टरमाइंड पवन है जो बी टेक है और कॉल सेंटर में भी काम कर चुका है. ये लोग बैंक के अधिकारी बनकर अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को फोन कर उनके साथ ठगी कर चुके हैं.
VIDEO: 3 गुना तक बढ़े ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, कुछ ऐप्स से बचकर रहना ही ठीक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं