विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2018

फिरौती के लिए रिश्तेदार ने ही की बच्चे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले महीने घर के बाहर से ही लापता हुआ था सात वर्षीय आशु, पुलिस को बाद में मिली थी घटना की जानकारी.

फिरौती के लिए रिश्तेदार ने ही की बच्चे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराधी की फाइल फोटो
  • पिछले महीने घर के बाहर से हुआ था बच्चे का अपहरण
  • 20 लाख रुपये की फिरौती मांगना चाहता था आरोपी
  • साइकिल दिलाने के बहाने किया गया था अपहरण
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के स्वरूप नगर में सात साल के बच्चे (आशु) का अपहरण करने और बाद में उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बच्चे का रिश्तेदार है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अवधेश के रूप में की गई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे का अपहरण सिर्फ फिरौती के लिए की थी.

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद में लॉ स्‍टूडेंट की पीट-पीटकर हत्‍या के विरोध में छात्रों ने बस फूंकी

पुलिस ने फिलहाल बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. गौरतलब है कि पिछले महीने आशु का अपहरण उसके घर के बाहर से किया गया था. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बच्चे का अपहरण साइकिल दिलाने के बहाने की थी. इस मामले में उत्तर-पश्चिमी जिले की डीसीपी असलम खान ने बताया कि आरोपी ने बताया कि बच्चे का अपहरण करने के बाद वह उसे पहले अपने कमरे पर लेकर गया था.

यह भी पढ़ें: 21 बार चाकू गोदकर और सिर पर ईंट मारकर की थी पत्नी की हत्या, मिली उम्रकैद की सजा

जहां बाद में उसने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को प्लास्टिक में ठीक से पैक किया और फिर एक अटैची में डालकर घर में ही रख दिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसपर किसी को शक न हो और शव की बदबू बाहर न जाए इसके लिए उसने अपने घर में कुछ मरे हुए चूहे भी रखे थे. जब पड़ोसी उससे घर से बदबू आने की बात करते तो वह उन्हें बताता था कि उसके घर में कुछ चूहे मर गए हैं, इस वजह से ही ऐसी बदबू आ रही है. पुलिस के आरोपी के कमरे से कई तरह के परफ्यूम भी मिले हैं.

VIDEO: इलाहाबाद में हुई हत्या में पुलिस का बड़ा खुलासा


पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बच्चे के पिता से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगना चाहता था. उसे मालूम था कि बच्चे के पिता की तीन दुकाने हैं और वह इतना पैसा आसानी से दे सकता है. पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com