राजधानी दिल्ली में एक महिला की हत्या के मामले में एक रेलवे कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए महिला के शरीर पर एसिड डाल दिया था. पुलिस ने महिला का शव ग्रेटर नोएडा में बरामद किया था. महिला के बेटे ने शिकायत की थी कि 8 सिंतबर की रात के बाद से उसकी मां अपने ऑफिस से गायब है. जांच के बाद रेलवे अधिकारी पर पुलिस को शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
क्या है पूरा मामला?
दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि दक्षिणपुरी निवासी एक शिकायतकर्ता ने थाना अंबेडकर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 सितंबर 2023 को उसके भाई ने उसकी मां को निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन स्थित महिला के ऑफिस में छोड़ा था. लेकिन उसकी मां 9 सितंबर तक घर नहीं पहुंची , जिसके बाद थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसी बीच 9 सितंबर की शाम करीब 8 बजे उन्हें उन्हें ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने से सूचना मिली कि उस महिला की हत्या कर दी गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पैसे के लेन देन में हुई हत्या
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एक टीम बनाकर जांच शुरू हुई जांच के दौरान टीम ने किसी के साथ पिछली दुश्मनी के बारे में कोई सुराग पाने के लिए शिकायतकर्ता और उसके परिवार के लोगों से गहन पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि साल 2018-2019 में शिकायतकर्ता की मां ने अपने एक सहयोगी मोहम्मद जाकिर को 11 लाख रुपए पर्सनल लोन के तौर पर दिए थे. लेकिन जाकिर आज तक पैसे वापस नहीं कर पाया. इससे उसकी मां तनाव में थी और उसका मोहम्मद जाकिर से विवाद चल रहा था.
20 घंटे तक लगातार चली छापेमारी
जाकिर को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू हुई,जांच में पता चला कि मृतिका को 8 सितंबर को लगभग 2-3 बजे अपने ऑफिस से निकली थी और जाकिर उस समय एक हफ्ते से छुट्टी पर था. उसका मोबाइल फोन भी बंद था,टीम ने घटना के बारे में सुराग पाने के लिए मृतक के कार्यालय और अपराध स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की. जांच के बाद पता चला कि आरोपी दिल्ली के सुभाष विहार में रहता है. तुरंत टीम हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुभाष विहार के 60 से ज्यादा ठिकानों पर 20 घंटे तक लगातार छापेमारी की गई. आख़िरकार उसे दिल्ली के सुभाष विहार स्थित एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसकी निशानदेही पर सेक्टर 148, सफीपुर, ग्रेटर नोएडा, यूपी से वारदात में इस्तेमाल 1 लोहे का खंजर और एसिड की बोतल बरामद की गई है.
आरोपी ने बताया कैसे दिया घटना को अंजाम
पूछताछ में आरोपी जाकिर ने खुलासा किया कि वह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर टेक्निकल सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है. उसने साल 2018-2019 के दौरान मृत महिला से 11 लाख रुपये लिए थे. अब मृतक महिला उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना रही थी. इसके चलते उसने उसकी हत्या की योजना बनाई. इसलिए, वह उसे नॉलेज पार्क, नोएडा ले गया और लोहे के खंजर से उसकी हत्या कर दी और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब डाल दिया. अपराध को अंजाम देने के बाद, उसने हथियार और एसिड को सेक्टर 148, नोएडा, यूपी में एक बिजली के खंभे की झाड़ियों के पास छिपा दिया.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं