विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2018

नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम में ब्लास्ट करके लूट लिए लाखों रुपये

मेवात के बड़कली चौक पर ओबीसी बैंक के एटीएम को बनाया निशाना, 2 से 3 अज्ञात बादमशो ने दिया वारदात को अंजाम

नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम में ब्लास्ट करके लूट लिए लाखों रुपये
सीसीटीवी फुटेज में लाल कैप लगाए हुए दिख रहा एक आरोपी.
  • सबूत मिटने के लिए एटीएम में ब्लास्ट कर दिया
  • सीसीटीवी कैमरे को स्प्रे करके धुंधला कर दिया था
  • वारदात से कुछ समय पहले ही एटीएम में डाले गए थे 20 लाख रुपये
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: मेवात के बड़कली चौक पर कल देर रात नकाबपोश बदमाशों ने 12 मिनिट में 20 लाख की लूट को अंजाम दे दिया. उन्होंने एटीएम में ब्लास्ट कर दिया. अपनी तरह की इस पहली एटीएम लूट की वारदात में लाल कैप लगाए नकाबपोश बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर उसे धुंधला किया और उसके एटीएम में रखे कैश को लूटा. आरोपियों ने सबूत मिटाने की मंशा से एटीएम मशीन में ही ब्लास्ट कर दिया.

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मेवात पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में ले इस हैरान कर देने वाले मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर : एटीएम में कैश डालने जा रही वैन के गार्ड की हत्या कर लूटे 20 लाख

बैंक सूत्रों की मानें तो एटीएम में बीते शनिवार को वारदात से पहले ही 20 लाख रुपये का कैश डाला गया था. यानी लुटेरे इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे तभी ओबीसी के इस एटीएम को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाकर सबूत मिटाने की मंशा से ब्लास्ट भी कर दिया.

VIDEO : एटीएम मशीन को उखाड़कर ले गए लुटेरे

ओबीसी बैंक के मैनेजर की मानें तो सीसीटीवी तस्वीरों में दिखाई दे रहा बदमाश लाल केप लगाए हुए एटीएम में तड़के तीन बजकर 23 मिनट पर दाखिल हुआ और तीन बजकर 35 मिनट पर ब्लास्ट किया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com