विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

दिल्ली के शालीमार बाग में एक कारोबारी ने अपने दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी की

कारोबारी मधुर मलानी ने अपने दो बच्चों 14 साल की समीक्षा और 6 साल के बेटे श्रेयांस की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी

दिल्ली के शालीमार बाग में एक कारोबारी ने अपने दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी की
प्रतीकात्मक फोटो.
  • कारोबारी ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली
  • व्यवसाय चौपट होने के कारण मानसिक तनाव में था
  • मलानी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
नई दिल्ली:

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रहने वाला एक कारोबारी ने अपने दो बच्चों की हत्या करके खुद मेट्रो के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. कारोबारी के पास कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि कई महीनों से कारोबार ठप्प होने से वह डिप्रेशन में था.

पुलिस के मुताबिक रविवार को शाम करीब 6:54 बजे पीसीआर कॉल मिली कि शालीमार के एक घर में मधुर मलानी ने एक बच्चे की हत्या कर दी है. जब पुलिस उस घर में पहुंची तो घर के अलग-अलग बिस्तरों में दो बच्चों के शव बरामद हुए. बच्चों की पहचान 14 साल की समीक्षा और 6 साल के उसके भाई श्रेयांस के रूप में हुई. दोनों की हत्या तार से गला घोंटकर की गई थी.

जांच में पता चला कि बच्चों का पिता घर से गायब है जबकि उनकी मां रुपाली वारदात के वक्त कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थी. इसके कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि हैदरपुर मेट्रो स्टेशन पर 44 साल के मधुर मलानी ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मौके से मधुर का शव बरामद कर लिया लेकिन उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

पुलिस के मुताबिक मधुर मलानी अपने परिवार के साथ शालीमार के इस फ्लैट में किराए से रहते थे. उनकी रेगमाल बनाने की फैक्ट्री थी लेकिन 6 महीने पहले वह फैक्ट्री बंद हो चुकी है. इसके चलते मधुर डिप्रेशन में थे और अक्सर मोटीवेशन से भरे वीडियो देखते रहते थे. पुलिस अभी इस घटना की असली वजह पता लगाने में जुटी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Businessman Commits Suicide, Killing Two Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com