विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2020

दिल्ली: मामूली किराये को लेकर हुई बहस पर अपने ही दोस्तों को मौत के घाट उतारे वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अमरोहा से साकिर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने बीती रात कमरे के किराए को लेकर हुए झगड़े में अपने 2 दोस्तों की चाकू और चापड़ से बुरी तरह गोदकर हत्या कर दी थी.

दिल्ली: मामूली किराये को लेकर हुई बहस पर अपने ही दोस्तों को मौत के घाट उतारे वाला आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अमरोहा से साकिर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने बीती रात कमरे के किराए को लेकर हुए झगड़े में अपने 2 दोस्तों की चाकू और चापड़ से बुरी तरह गोदकर हत्या कर दी थी. पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित के मुताबिक बीती रात रघुवीर नगर में 45 साल के आजम और 46 साल के आमिर हसन की उन्हीं के कमरे में चाकू और चापड़ से बुरी तरह गोदकर हत्या कर दी गई थी. जांच में पता चला कि इनके साथ एक साकिर नाम का शख्स रहता था जो गायब है. ये तीनों लहसुन की रेहड़ी लगाते थे. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में दो लोगों की हत्या, हत्यारा फरार

पुलिस टीम उसके अमरोहा के गांव भेजी गई जहां से वो मंगलवार सुबह पकड़ा गया,आरोपी साकिर ने पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन के दौरान पिछले 4 महीने से अपने अमरोहा के गांव में था. करीब 15 दिन पहले ही वो वापस आया था,उसके आते ही आमिर हसन और आजम उससे कमरे का उन 4 महीनों का किराया मांगने लगे. जिन महीनों में वो अपने गांव था इसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया था. 

यह भी पढ़ें:  मोगा डीसी दफ्तर में खालिस्तान का झंडा लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

साकिर ने बीती रात जब आमिर हसन और आजम सो रहे थे उस वक्त दोनों पर चापड़ और चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी. हत्या में इस्तेमाल हथियार छिपाकर अपने गांव भाग गया था. गांव से वो पैसे लेकर कहीं और भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ा गया.

Video: रेल मंत्रालय के प्रवक्ता की पत्नी और बेटे की लखनऊ में हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Crime In Delhi, Killed Own Friend, Room Partner Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com