- चार बाइकों पर आए थे छह बदमाश
- बदमाशों ने फायरिंग की और बैग छीन लिया
- दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यस्त रोड पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. उत्तरी-पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी इलाके के 'सी' और 'के' ब्लॉक की मेन रोड पर कंपनी का पैसा लेकर जा रहे कर्मचारी पर बदमाशों ने फायरिंग की. कर्मचारी पर फायरिंग करते हुए बदमाशों ने करीब 18 लाख रुपये लूट लिए.
बदमाशों की फायरिंग से कर्मचारी बाल बाल बच गया.पैसा लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने चार बाइकों से छह बदमाश आए थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
जहांगीरपुरी इलाके में बदमाश कितने दुस्साहसी होते जा रहे हैं इसकी बानगी सोमवार को दोपहर में देखने को मिली. यहां चार बाइकों पर आए छह बदमाशों ने 'मनी ट्रांसफर इन' कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से व्यस्त सड़क पर पैसों से भरा बैग छीना और फिल्मी अंदाज में मौका-ए-वारदात से फरार हो गए. पीड़ित के मुताबिक लुटेरों ने 18 लाख रुपये लूट लिए.
VIDEO : महिला की चेन लूटने की कोशिश
वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मौके पर इलाके के स्थानीय पार्षद भी पहुंचे. उनका कहना है कि इलाके में बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है. आचार संहिता लागू होने के बावजूद कानून व्यवस्था इस कदर चरमराई हुई है कि बदमाश दिनदहाड़े बेखौफ वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं