विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

मुंबई में अश्लील VIDEO दिखाकर बच्ची से छेड़खानी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी के लिए मंगलवार को एक बिजली मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया.

Also Read in
मुंबई में अश्लील VIDEO दिखाकर बच्ची से छेड़खानी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई:

मुंबई में नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी के लिए मंगलवार को एक बिजली मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया. वडाला टीटी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़िता के परिवार ने सायन के प्रतीक्षानगर के निवासी सुशील चंदोरकर (36) को घर में बिजली के किसी काम के लिए बुलाया और फिर परिवार के अन्य सदस्य नाबालिग लड़की को घर में छोड़कर बाजार चए गए.

अधिकारी ने कहा, 'उसने बच्ची से बातचीत करना शुरू कर दिया और इसके बाद उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाई. परिवार के अन्य सदस्य जब घर लौटे तो बच्ची को रोता हुआ पाया. पीड़िता ने उन्हें घटना के बारे में बताया जिसके बाद परिवार ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.'

वडाला टीटी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र भोबे ने कहा, 'आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. हम उसे हिरासत के लिए अदालत में पेश करेंगे.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Minor Sexually Abused, Sion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com