गोंडा जिले के खोंडारे क्षेत्र में आपसी विवाद के लेकर एक दम्पति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मनकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने बुधवार को बताया कि जिले के खोंडारे थाना क्षेत्र में स्थित मकोइया इलाके के निवासी चंद्रभान सिंह ने आज सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि उसके पौत्र संजीव सिंह (45) और पौत्रवधु वंदना सिंह (42) ने आत्महत्या कर ली है। संजीव का शव कमरे की छत पर पंखे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका पाया गया, जबकि वंदना का शव फर्श पर मिला.
उन्होंने बताया कि चंद्रभान का कहना है कि संजीव और वंदना मंगलवार रात खाना खाकर घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गये थे. रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तलवार ने बताया कि वंदना जिले के बभनान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारी थी. परिजन का कहना है कि संजीव शराब का आदी था.
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं