विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2017

मुंबई : अपहरण और छेड़खानी के मामले में 3 युवकों को खिलाफ मुकदमा दर्ज

 पीड़िता के मुताबिक गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब कॉलेज जाने के लिए निकली थी तभी एक कार में सवार 3 युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया.

मुंबई : अपहरण और छेड़खानी के मामले में 3 युवकों को खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो
  • कार से किया था अपहरण
  • युवती कॉलेज जाने के लिए घर से बाहर निकली थी
  • युवती के शोर मचाने पर आरोपी छोड़कर भागे
नई दिल्ली: मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में 20 साल की युवती ने अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कराया है.  पीड़िता के मुताबिक गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब कॉलेज जाने के लिए निकली थी तभी एक कार में सवार 3 युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और मर्वे रोड की तरफ ले गए.  वहां एकांत में 2 युवकों ने उसके साथ छेडछाड़ और रेप की कोशिश की. युवती के विरोध करने पर वो उसे वहीं सड़क पर छोड़कर भाग गए. पीड़िता की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Crime News, Rape Case, Charkop Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com