विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

अलवर : फल खाकर फलाहारी बने कौशलेंद्र फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप

फलाहारी महाराज के शिष्य सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि उन्हें यह जानकारी में नहीं है. फलाहारी महाराज की तबीयत खराब है और वह आंतों में संकम्रण की बीमारी के कारण कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं.

अलवर : फल खाकर फलाहारी बने कौशलेंद्र फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप
कौशलेंद्र फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप
  • 21 साल की लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
  • बाबा के आश्रम में रुपये दान करने गई थी लड़की
  • लड़की का परिवार बाबा को अनुयायी हैं
अलवर: आसाराम, गुरमीत राम रहीम के बाद अब एक और बाबा का असली चेहरा सामने आया है. राजस्थान के अलवर के जाने-माने बाबा 77 साल के कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली 21 साल की एक लड़की ने कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य पर बिलासपुर थाने में ही ज़ीरो एफआईआर दर्ज करवाया. पीड़िता के बयान के बाद केस डायरी अलवर थाने में भिजवा दी गई है. अब अलवर पुलिस ने तथाकथित बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी बाबा के कई बड़े नेताओं से संपर्क थे. वह सिर्फ फल ही खाते हैं इसलिए उनका नाम फलाहारी बाबा पड़ा.

हनीप्रीत को पकड़ने के लिए नेपाल सीमा पर तलाश तेज, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है नजर

फलाहारी महाराज के शिष्य सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि उन्हें यह जानकारी में नहीं है. फलाहारी महाराज की तबीयत खराब है और वह आंतों में संकम्रण की बीमारी के कारण कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. वे खुद उस समय बाहर गए हुए थे. पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

KRK ने किया राम रहीम से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा, ट्विटर पर उड़ी खिल्ली

शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला कानून की पढ़ाई करने के बाद इंटर्नशिप कर रही थी. वह कुछ रुपये दान 7 अगस्त को आश्रम गई जहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

बिलासपुर की डीएसपी अर्चना सिंह ने बताया कि लड़की का परिवार बाबा के शिष्य हैं. उन्होंने ही बाबा से मिलने को कहा था. जब वह बाबा से मिली तो उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा करें. इसके बाद लड़की से बलात्कार किया और धमकी दी. जब उसके माता-पिता आए तो उसने पूरे मामले की सचूना दी और मामला दर्ज किया गया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaushlendra Prapanacharya Phalahari Maharaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com