संपत्ति के लिए बीएसपी नेता मुनव्वर हसन और उसके परिवार की हत्या उसके दोस्त बंटी ने करा दी.
- संपत्ति के लिए बंटी ने मुनव्वर हसन सहित परिवार के छह लोगों की हत्या कराई
- मेरठ में मुनव्वर की पत्नी और दो बेटियों की हत्या करके दफनाया
- बंटी ने मुनव्वर को पैरोल पर जेल से छुड़ाया और फिर हत्या कर दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक कत्ल के मामले की जांच में जुटी पुलिस तब हैरान रह गई जब आरोपी ने खुलासा किया कि उसने एक नहीं बल्कि पूरे परिवार के लोगों की हत्या करवा दी है वह भी सुपारी किलर के जरिए. पुलिस ने बुराड़ी इलाके के एक मकान से देर रात पांच फीट खुदाई करके दो शव बरामद भी कर लिए हैं.
बुराड़ी इलाके में बसपा नेता मुनव्वर हसन की 20 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस को हत्या की जानकारी बंटी नाम के एक शख्स ने दी. हालांकि बाद में पुलिस ने बंटी को ही मुनव्वर के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. जिस घर में उसकी मौत हुई वह फूल सिंह का था जिस पर मुनव्वर का कब्ज़ा था. पुलिस के मुताबिक मुनव्वर को मारने से पहले बंटी ने उसके फोन पर कई बार मिसकॉल किए और बाद में अपने फोन से पुलिस को बंटी के कत्ल की जानकारी दी ताकि पुलिस को उस पर शक न हो.
पुलिस की पूछताछ में बंटी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसने मुनव्वर की ही नहीं बल्कि परिवार के पांच लोगों की हत्या करवा दी है. हत्या भाड़े के हत्यारों से कराई. उसने हत्यारों को तीन लाख रुपये दिए. 20 अप्रैल को मुनव्वर की पत्नी सोनिया, बेटी आर्शी और आरजू को मेरठ के पास दौराला में मरवाकर उनके शव जमीन में दफन कर दिए. 21 अप्रैल को मुनव्वर के दोनों बेटों दानिश और आकिब की बुराड़ी में हत्या कराकर उन्हें वहीं एक मकान में दफना दिया.
पूरे परिवार की हत्या कराने का आरोपी बंटी.
पुलिस के मुताबिक मुनव्वर ने 2014 में बीएसपी के टिकट पर बुराड़ी विधानसभा चुनाव लड़ा था और हार गया था. मुनव्वर का भतीजा नावेद हाल ही में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा. उसने बीजेपी नेता हुकुम सिंह की बेटी को हराया. पुलिस के मुताबिक मुनव्वर बाद में अपने दोस्त बंटी के साथ मिलकर बुराड़ी इलाके में लोगों की जमीन और घरों पर कब्ज़ा करने लगा. उसने दर्जनों संपत्तियां हाथिया लीं. मुनव्वर पर 12 आपराधिक केस दर्ज हैं. इसी साल 19 जनवरी को वह रेप के एक मामले में जेल गया. इसी दौरान 20 अप्रैल को मुनव्वर का परिवार अचानक गायब हो गया. 17 मई को बंटी ने मुनव्वर को उसके परिवार को ढूंढने के लिए जमानत कराई. लेकिन यह सब एक ड्रामा था.
बुराड़ी का वह घर जहां खुदाई करके मुनव्वर के दो बेटों के शव निकाले गए.
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल के मुताबिक बंटी ने मुनव्वर और उसके परिवार को इसलिए खत्म कर दिया क्योंकि वह मुनव्वर की सारी संपत्तियों पर कब्ज़ा करना चाहता था. पुलिस को बंटी ने बताया कि मुनव्वर के दो बच्चों के शव बुराड़ी के एक घर मे दफनाए गए हैं. पुलिस ने सोमवार देर रात उस घर से दो शव बरामद भी कर लिए.
पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दो सुपारी किलर जुल्फिकार और फिरोज़ को गिरफ्तार किया है इसके अलावा बंटी का एक दोस्त दीपक भी पकड़ा गया है. अभी इस मामले में दो और आरोपियों की तलाश जारी है. अब पुलिस मेरठ से मुनव्वर की पत्नी और दोनों बेटियों के शव बरामद करने की कोशिश कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं