विज्ञापन

दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप शुरू, SC-ST-OBC छात्रों को मिलेगा फायदा, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

दिल्ली सरकार ने SC, ST और OBC छात्रों के लिए 2025-26 की स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की है. छात्र 30 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. छात्र समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें.

दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप शुरू, SC-ST-OBC छात्रों को मिलेगा फायदा, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
ये स्कॉलरशिप स्कीम खास तौर पर SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों के लिए है.

दिल्ली में पढ़ाई कर रहे SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है. दिल्ली सरकार ने साल 2025-26 के एकेडमिक सेशन लिए स्कॉलरशिप स्कीम के आवेदन शुरू कर दिए हैं. इन स्कीम का मकसद ऐसे छात्रों की मदद करना है जो पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई में दिक्कत महसूस करते हैं. अच्छी बात ये है कि स्कूल से लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक पढ़ने वाले छात्र इसका फायदा उठा सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 रखी गई है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है.

कौन कर सकता है आवेदन

ये स्कॉलरशिप स्कीम खास तौर पर SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों के लिए है. जो छात्र दिल्ली के स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं, वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन e-district पोर्टल के जरिए करना होगा.

स्कूल छात्रों को फीस में राहत

सरकार की एक स्कीम के जरिए कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की ट्यूशन फीस और जरूरी खर्चों में मदद दी जाएगी. ये सुविधा उन्हीं छात्रों को मिलेगी जिनके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये तक है. साथ ही पढ़ाई और उपस्थिति से जुड़े कुछ नियम भी पूरे करने होंगे.

ये भी पढ़ें- UP Board: यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 9वीं से 12वीं तक NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई

हायर एजुकेशन के लिए आर्थिक मदद

जो स्टूडेंट आगे की पढ़ाई जैसे प्रोफेशनल या टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, उन्हें भी मदद दी जाएगी. इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को हर साल 8 हजार से 24 हजार रुपये तक मिल सकते हैं. ये रकम इस बात पर तय होगी कि छात्र हॉस्टल में रहता है या घर से पढ़ाई करता है.

टॉपर्स और स्कूल छात्रों के लिए खास योजना

डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट टॉपर अवॉर्ड के जरिए टॉप करने वाले छात्रों को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना में कक्षा 9-10 के छात्रों को 5 हजार और कक्षा 11-12 के छात्रों को 10 हजार रुपये सालाना मिलेंगे. जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए भी सरकार मदद दे रही है. इसमें हर साल 5 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. मास्टर्स के लिए 10 लाख और पीएचडी के लिए 20 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन

छात्र e-district पोर्टल के जरिए 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज और शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए. ये स्कीम उन छात्रों के लिए बहुत काम की है जो पैसों की वजह से पढ़ाई छोड़ने का सोचते हैं.

ये भी पढ़ें- नौकरी छोड़ने से पहले रिलीविंग सर्टिफिकेट लेना जरूरी या नहीं? जान लीजिए ये नियम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com