विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

कैब से लिफ्ट लेते समय हमेशा रखें इन 5 बातों का खयाल

कैब से जुड़ी जानकारी अपने परिजनों को भी देकर रखें, ताकि आपातस्थिति में वह आपकी मदद कर पाएं

कैब से लिफ्ट लेते समय हमेशा रखें इन 5 बातों का खयाल
कैब की फाइल फोटो
  • रात में कैब मे लिफ्ट लेने से बचे
  • पहले से बैठे हों सवारी तो हो जाएं सचेत
  • शक होने पर पुलिस को दें सूचना
नई दिल्ली: बीते कुछ समय में दिल्ली और देश के अन्य इलाकों में कैब में लिफ्ट देकर लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं. इस तरह की ज्यादातर घटनाएं रात के समय ही सामने आई हैं. दिल्ली में पिछले दिनों ही पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह के 6 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जो रात में घटनाओं को अंजाम देते थे. इस तरह की ज्यादातर घटनाएं लिफ्ट देने के बहाने ही की जाती हैं. ऐसे में रात के समय लिफ्ट लेते समय आप कुछ बातों का ध्यान रखकर खुदको सुरक्षित रख सकते हैं. आइये जानते हैं कौन से है वे तरीके जो आपकी मदद करेंगे....

यह भी पढ़ें: दिल्ली से लूटी ओला कैब मेरठ में मिली

शक होने पर तुंरत पुलिस को करें फोन- अकसर ऐसा देखा गया है कि आरोपी इस तरह की घटनाएं सवारी के कैब में बैठने के करीब दस से पंद्रह मिनट बाद ही अंजाम देते हैं. ऐसे में कैब में बैठने के कुछ समय बाद आपको अंदर बैठे लोगों पर शक हो तो आप तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें. 

कैब में चढ़ने से पहले नंबर नोट करें - आप किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कैब में लिफ्ट लेने से पहले उसके नंबर प्लेट की फोटो लें. इस फोटो को अपने किसी परिचित को भेजें. कैब में जब भी आपको गड़बड़ी का अंदेशा हो तो तुरंत अपने परिचित को तुरंत मैसेज करें. मैसेज में अपनी मौजूद लोकेशन का भी जिक्र करें.

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग मां की पेंशन के लिए बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

फोन को लोकेशन रखे ऑन- आपका मोबाइल फोन भी आपको कई तरह कि परेशानी से बचा सकता है. इसके लिए आपको फोन का लोकेशन सिस्टम ऑन करना होगा. इसकी मदद से किसी भी आपत स्थित में आपके परिजन या पुलिस आप तक पहुंच सकते हैं. इससे आपके लोकेशन की जानकारी उनको मिलेगी. जो आपके लिए फायदे मंद होगा. 

पहले से बैठे सवारी पर करें गौर- किसी भी कैब मे लिफ्ट लेने के बाद आपको सबसे पहले उसके अंदर बैठे सवारियों की हरकतों पर गौर करना चाहिएऑ. आपको चाहिए कि आप उनकी बीच हो रही बातचीत पर ध्यान दें. कई बार आप उनके हाव-भाव और बातचीत के अंदाज से ही समझ जाएंगे कि वह अपराधी हैं या फिर समान्य यात्री. शक होने पर तुरंत पुलिस को कॉल करें. 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार जा रहे शख्स की बेरहमी से हत्या कर दिल्ली में फेंकी लाश

शेयरिंग कैब लेने से बचें- रात में अगर आपके पास कोई विकल्प न बचा हो तो ही शेयरिंग कैब में यात्रा करें. दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों ऐसे ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी पहले से ही कैब में बैठकर आते थे. ताकि कैब में बैठने वाले अन्य यात्री को लगे कि वह भी यात्री हैं.

VIDEO: क्राइम शो को होस्ट करने वाले इलियासी को हुई उम्रकैद


इसके बाद ही वह चालक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे. लिहाजा रात के समय अकेले शेयरिंग कैब के इस्तेमाल से बचे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime In Cab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com