उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया. बैंक के अंदर पहुंचे बदमाश मैनेजर को गन पॉइंट पर लेने के बाद 40 लाख नकद रुपये के साथ आराम से फरार हो गए. अपनी पहचान छुपाने के लिए अपराधी मुंह पर मास्क और सिर पर चादर लपेटकर पहुंचे थे. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के धीमानपुरा फाटक के पास स्तिथ AXIS बैंक की है.
बदमाश ने मैनेजर नवीन जैन को अपना सुसाइड नोट भी दिखाया और धमकाते हुए कहा कि मेरे ऊपर 38 लाख रुपये का कर्ज है, या तो आप मुझे 40 लाख रुपये दे दो, नहीं तो मैं यहीं बैंक में आत्महत्या कर लूंगा या फिर आपको मार दूंगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शामली एसपी राम सेवा गौतम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. बताया ये जा रहा है कि बदमाश युवक बैंक मैनेजर के साथ बैठा हुआ था, तभी उसने एक सुसाइड नोट बैंक मैनेजर को दिखाया, फिर वो कान में कहने लगा कि मेरे ऊपर 38 लाख रुपये का कर्ज है, या तो आप मुझे 40 लाख रुपये दे दो, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा या फिर आपको जान से मार दूंगा. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं