विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

पाकिस्तान जाने की फिराक में लगा बांग्लादेशी घुसपैठिया सीमा के पास गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास राजस्थान के बाड़मेर जिले के गडरारोड थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ा

पाकिस्तान जाने की फिराक में लगा बांग्लादेशी घुसपैठिया सीमा के पास गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • करीब तीन महीने पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आया था
  • सीमा तक लाने वाला एजेंट सुरक्षा एंजेसियों को चकमा देकर फरार हो गया
  • बीएसएफ ने गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठिए को गडरारोड पुलिस को सौंपा
बाड़मेर: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाड़मेर जिले के गडरारोड थाना क्षेत्र से मंगलवार को देर शाम सीमा पार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया. हालांकि बांग्लादेशी घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा तक लाने वाला एजेंट सुरक्षा एंजेसियों को चकमा देकर फरार हो गया.

सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठिए को गडरारोड पुलिस को सौंप दिया है, जिससे शुक्रवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी.

यह भी पढ़ें : असम बॉर्डर पर घुसपैठ को रोकने में नाकाम साबित हुई केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार देर शाम फारवर्ड सीमा चौकी के पास से सीमा पार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में एक बांग्गलादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ बताया जो गुवाकला, बांग्लादेश का निवासी है. उसके पास से कुछ कपड़े और तीन हजार रुपये बरामद किए गए.

VIDEO : भारत में बांग्लादेशियों की घुसपैठ

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी नागरिक ने बताया कि वह करीब तीन महीने पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आया था और दिल्ली में रह रहा था. उसके मुताबिक वह वहां पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladeshi Intruder Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com