- कर्नाटक में विदेशी पर्यटक को लोगों ने जमकर पीटा
- आरोपी है कि विदेशी नागरिक ने शराब पीकर महिला से बदलसूलकी की
- पुलिस ने घायल विदेशी नागरिक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है
कर्नाटक (Karnataka) राज्य के बादामी में एक ऑस्ट्रलियाई नागरिक (Australian National) से मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार की है जब ग्रामीणों ने कथित तौर पर महिला संग की गई बदसलूकी के चलते एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की पिटाई कर दी. ऐसा आरोप है कि विदेशी शराब पिए हुए था, जिसके बाद उसने महिला संग दुर्व्यवहार किया. पुलिस के मुताबिक जेम्स विलियम (James William) नाम के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की उम्र 35 के आस-पास है. वह बादामी (Badami) से बागलकोट (Bagalkot) की तरफ एक बस में यात्रा कर रहा था लेकिन रास्ते में ही वह एक गांव के पास रुक गया.
एनडीटीवी से बातचीत में जिले के पुलिस सुप्रिटेंडेंट लोकेश जे ने बताया कि कथित तौर पर विदेशी नागरिक ने शराब पी हुई थी. जिसके बाद उसने महिला से बदसलूकी की, इसके बाद विदेशी की स्थानीय लोगों से नोंक-झोंक हुई. लोकेश जे ने बताया कि नोंक-झोंक ने तूल पकड़ लिया और विदेशी नगरिक और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विदेशी नागरिक को अस्पताल में भर्ती करा दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है.आपको बता दें कि बादामी एक मशहूर पर्यटक स्थल है जो कि अपने गुफा मंदिरों के लिए जाना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं