विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2018

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ मामला दर्ज

नरेश बाल्यान ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली के बिंदापुर में दिया था भड़काऊ भाषण. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री भी थे मौके पर मौजूद.

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ मामला दर्ज
नरेश बाल्यान की फाइल फोटो
  • एक सभा को संबोधित करते हुए दिया था भड़काऊ भाषण
  • दिल्ली के डाबरी थाने में दर्ज हुई एफआईआर
  • कुछ दिन पहले दो अन्य विधायक हुए थे गिरफ्तार
नई दिल्ली: उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बाल्यान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नरेश बाल्यान ने बिंदापुर में एक सभा को संबोधित करते हुई दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ हुई मारपीट को सही ठहराया था. उन्होंने कहा था कि ऐसे अधिकारियों की पिटाई ही होनी चाहिए जो जनहित कार्यों को पूरा करने में देरी करते हैं. खास बात यह है कि इस सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रोडरेज की घटना में कैब चालक की पिटाई, दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार बाल्यान के इस बयान के बाद सभा में मौजूद अन्य लोगों ने उनके हां में हां मिलाई और ऐसे अधिकारियों की पिटाई करने की बात भी कही. ध्यान हो कि बीते कुछ दिनों में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के साथ हुई मारपीट के आरोप में दिल्ली सरकार के दो विधायकों को गिरफ्तार किया गया था. इन दोनों विधायक को बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अंरविंद केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी फुटेज और अन्य कई सबूत अपने कब्जे में लिए थे. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. मुख्य सचिव के साथ हुई मारपीट के बाद नरेश बाल्यान ने सचिव पर आम आदमी के काम से जुड़ी फाइलों को जानबूझकर रोकने का आरोप भी लगाया था.

VIDEO: महिलाओं के साथ बढ़ रही है वारदातें.


उन्होंने कहा था कि ऐसे अधिकारियों की पिटाई करनी चाहिए जो जानबूझकर आम आदमी के कार्यों से जुड़ी फाइलों को रोकते हैं और फाइल क्लियर करने में देरी करते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
An FIR Has Been Lodged Against MLA Naresh Baliyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com