विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

एम्स के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, पर्यवेक्षक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप 

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को भेजे पत्र में छात्र ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2013 में उन्हें जिस पर्यवेक्षक के अधीन पंजीकृत किया गया, वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है.

एम्स के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, पर्यवेक्षक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप 
एम्स की फाइल फोटो
नई दिल्ली: एम्स में एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस के पीड़ित छात्र माइक्रोबायोलॉजी विभाग से पीएचडी कर रहा है. छात्र ने अपने पर्यवेक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दक्षिणी दिल्ली पुलिस उपायुक्त( दक्षिण) रोमिला बानिया ने बताया कि डॉ. रजत प्रकाश नाम के इस छात्र ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें: AIIMS का चमत्कार! सिर से जुड़े दो भाइयों को किया अलग-अलग

वहीं एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को भेजे पत्र में छात्र ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2013 में उन्हें जिस पर्यवेक्षक के अधीन पंजीकृत किया गया, वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. छात्र ने पत्र में लिखा कि मैं लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमान के दौर से गुजर रहा हूं. वह हर किसी के सामने घटिया और गाली- गलौच वाली भाषा का इस्तेमाल करती हैं. काम सही से होने पर भी वह मुझ पर चिल्लाती हैं. एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्र के आरोपों की जांच की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com