विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2021

ओडिशा में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी का गला काट दिया

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी निहार साहनी की तलाश की जा रही है

ओडिशा में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी का गला काट दिया
प्रतीकात्मक फोटो.
भवानीपटना (ओडिशा):

ओडिशा के कालाहांडी जिले में सोमवार को तड़के एक गर्भवती महिला का उसके पति ने कथित तौर पर गला काट दिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना केसिंगा प्रखंड के धनरामल गांव में हुई. पुलिस ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी निहार साहनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

उनकी पत्नी प्रकाशानी साहनी को सुबह उनके पड़ोसी गंभीर हालत में केसिंगा अस्पताल ले गए. अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि बाद में उसे भवानीपटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है.

केसिंगा पुलिस थाने के निरीक्षक सत्य नंदा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और निहार की तलाश की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha, Slits Throat, Pregnant Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com