विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

वैलेंटाइन्स डे पर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की यह तरकीब पड़ी भारी, हुए गिरफ्तार

मुंबई के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय था यह गिरोह. गिरोह के सभी सदस्य कॉलेज में करते थे पढ़ाई.

वैलेंटाइन्स डे पर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की यह तरकीब पड़ी भारी, हुए गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
  • मुंबई के अलग-अलग इलाकों से करते थे चोरी
  • सभी आरोपी बीते कुछ समय से थे ऐसी घटनाओं में शामिल
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तार
नई दिल्ली: मुंबई में कुछ लड़कों को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की योजना बनाना भारी पड़ गया. पुलिस ने फिलहाल एक नाबालिग समेत कुल छह लड़कों को गिरफ्तार किया है.दरअसल, यह सभी लड़के कॉलेज के छात्र हैं और मुंबई के अलग इलाकों में रहते हैं. पुलिस के अनुसार लड़कों पर आरोप है कि यह अपनी गर्लफ्रेंड्स को इंप्रेस करने के लिए नई बाइक चुराते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 बाइकें भी बरामद की है.

यह भी पढ़ें: केरल से सोना चुराकर फरार युवक बिहार के कटिहार से गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वैलेंटाइन डे के मौके पर भी इन बाइकों का इस्तेमाल करने वाले थे. लेकिन पुलिस ने इन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया. समता नगर डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त सुभाष वेले ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मालाड, कांदिवली और गोरेगांव इलाके में नई बाइक के चोरी होने की कई घटनाएं सामने आई थी. इन घटनाओं के बाद ही हमनें जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस टीम ने संबंधित इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इसके बाद ही इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 

यह भी पढ़ें: फिंगर प्रिंट की मदद से 12 साल बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है. गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में भी पिछले दिनों एक ऐसा ही गिरोह को पकड़ा गया था जो सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बाइके चुराता था.

VIDEO: दिल्ली के पॉश इलाके में सक्रिय है गिरोह


पुलिस ने आरोपियों के पास से उस समय 16 बाइकें बरामद की थी. आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला था कि वह हर बाइक को करीब 20 दिन इस्तेमाल करने के बाद बेच देते थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6 Accused Have Been Arrested For Stealing Bikes For Fun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com