विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2018

मुंबई: ठाणे में कुख्यात अपराधी की हत्या, दर्ज थे कई आपराधिक मामले

महाराष्ट्र के ठाणे में 23 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे.

मुंबई: ठाणे में कुख्यात अपराधी की हत्या, दर्ज थे कई आपराधिक मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • ठाणे में कुख्यात अपराधी की हत्या
  • 23 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई
  • मंगलवार रात को हुई थी घटना
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे में 23 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस के मुताबिक बबलू चौरसिया का शव मंगलवार रात करीब नौ बजे उल्हासनगर इलाके से बरामद किया गया. उस पर चाकू से कई वार किए गए थे और गला भी कटा हुआ था. चौरसिया पर हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है.

महाराष्ट्र : देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में मेकअप आर्टिस्ट गिरफ्तार

हाल ही में ठाणे इलाके में कई अन्य आपराधिक मामले भी देखने को मिले थे. महाराष्ट्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में फिल्म उद्योग में काम करने वाली मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया था. सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी की अगुवाई वाली एक टीम ने ठाणे जिले के भयांदर से 38 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसके पास अपने एक ग्राहक को भेजा था. पुलिस ने महिला का नाम नहीं बताया.

VIDEO: ठाणे में जगह-जगह प्रदर्शन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Man Killed In Thane, Criminal Cases, Bablu Chaurasia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com