विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2018

कोलकाता के प्लेस्कूल में 2 साल के मासूम का यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज

कोलकाता के एक प्लेस्कूल में 2 साल के मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि बच्चे के मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. मामले की जांच जारी है.

Also Read in
कोलकाता के प्लेस्कूल में 2 साल के मासूम का यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज
स्कूल की प्रिंसिपल ने इस घटना से इनकार किया है.
  • कोलकाता के स्कूल में मासूम का यौन उत्पीड़न
  • मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि
  • पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज, जांच जारी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक प्लेस्कूल में 2 साल के मासूम के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि बच्चे के मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना सोमवार की है. बच्चे की मां ने बताया कि जब वह उसे प्लेस्कूल से लाने गई तो वह बहुत ज्यादा रो रहा था. उन्होंने उसके कपड़े पर खून के निशान देखे, जिसके बाद कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ. इसके बाद वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गईं, जहां उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें :लड़कों से यौन उत्पीड़न पर भी होगी फांसी, मंत्रालय ने पॉक्सो एक्ट में संशोधन का दिया है प्रस्‍ताव

यह भी पढ़ें : कोलकाता : स्कूल में चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, दो शिक्षक गिरफ्तार

अगले दिन बच्चे के पैरेंट्स स्कूल गए और इसकी शिकायत वहां के प्रिंसिपल से की. स्कूल की प्रिंसिपल जयश्री आनंद ने ऐसी किसी घटना के होने से इनकार कर दिया. इसके बाद बच्चे के पैरेंट्स ने सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. स्कूल प्रशासन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेजे दिखाने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें : कोलकाता : दूसरी कक्षा की छात्रा का टीचर ने किया यौन उत्पीड़न, स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन

बाद में स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चे के पैरेंट्स को फोन पर बताया कि सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है. जयश्री आनंद ने बताया कि सीसीटीवी में 26 जून से लेकर 2 जुलाई तक की कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी है, जबकि इसी दौरान बच्चे के दौरान उत्पीड़न की घटना हुई थी.

VIDEO : अब मासूम का रेप करने पर मिलेगी फांसी


इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बता दें कि पिछले साल भी कोलकाता के दो नामी स्कूलों में इस तरह का मामला सामने आया था. इस घटना के सरकार को हिलाकर रख दिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Assaulted At Kolkata School, Assault At Kolkata School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com