
9.5 ओवर (4 रन) चौका!!! सिकंदर रज़ा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
9.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हो गया|
9.3 ओवर (4 रन) चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
9.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.6 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
8.5 ओवर (4 रन) चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.3 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|
8.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
8.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| दो रन मिल गया|
7.6 ओवर (2 रन) दुग्गी| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
7.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
7.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार फ्रंट फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
रयान बर्ल नए बल्लेबाज़ हैं...
7.3 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!!! जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! मोहम्मद शमी के हाथ लगी एक और विकेट| जिम्बाब्वे ने गंवाया अपना रिव्यु| टोनी मुनयोंगा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद तेज़ी से आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर के फ़ैसला| 36/5 जिम्बाब्वे|
7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
7.1 ओवर (4 रन) चौका!!! मुनयोंगा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेग स्टंप पर डाली गई शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
6.6 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेग साइड पर लपेटने गए लेकिन गति से चकमा खा गये| 32/4 ज़िम्बाब्वे|
6.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात लेकिन स्काई के आगे से रन चुरा लिया|
नए बल्लेबाज़ टोनी मुनयोंगा क्रीज़ पर आयेंगे...
6.4 ओवर (0 रन) आउट!!!! कॉट एंड बोल्ड!!! जिम्बाब्वे टीम के कप्तान क्रेग एर्विन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हार्दिक पंड्या के हाथ लगी विकेट| लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का मन बनाया| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का लीडिंग एज लेकर सीधा सामने की ओर हवा में गई जहाँ से हार्दिक ने अपनी ओर गेंद को आता हुआ देखा और एक हाथ से कैच लपक लिया मानो जैसे एक हाथ से उछलकर आम तोड़ा हो| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 31/4 जिम्बाब्वे|
6.3 ओवर (0 रन) फ्री हिट का फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़ यहाँ पर!!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
6.3 ओवर (1 रन) नो बॉल! प्ले एंड मिस!! आउटस्विंगर गेंद से बल्लेबाज़ पूरी तरह से चकमा खा गए| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
6.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
6.1 ओवर (1 रन) आउटस्विंगर गेंद!! बल्ले का लीडिंग एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बना|
सिकंदर रज़ा बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
5.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका!!! मोहम्मद शमी क हाथ लगी पहली विकेट| शॉन विलियम्स 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने ड्राइव करने का मन मनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से स्विंग और अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेकर सीधा थर्ड मैन बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 28/3 जिम्बाब्वे|
5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओह!! गेंद में कुछ ख़राबी मिलने के कारण अम्पायर्स बॉल को बदलते हुए...
5.4 ओवर (6 रन) छक्का!!!! शॉन विलियम्स के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
5.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
5.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| रन नहीं आ सका|
5.1 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|