विज्ञापन

Zim vs Ind: जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का कार्यक्रम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठा बड़ा सवाल

Zimbabwe vs India: भारतीय टीम जिंबाब्वे में इस साल तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है. BCCI ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. और इसी के साथ ही वैभव

Zim vs Ind: जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का कार्यक्रम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठा बड़ा सवाल
IPL 2026:
X: social media

Zimbabwe vs India: टीम इंडिया इस साल जुलाई में जिंबाब्वे के दौरे पर जाएगी. और इस दौरे का कार्यक्रम BCCI ने जारी कर दिया है. भारतीय टीम इस महीने में मेजबान देश के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. ऐसा करीब दो साल बाद होगा, जब टीम इंडिया जिंबाब्वे दौरे पर सीरीज खेलने जाएगी. पिछले कुछ समय के दौरान इस देश ने इस फॉर्मेट में खासा अच्छा प्रदर्शन कर दुनिया के फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कहा जा सकता है कि फैंस को एक अच्छी सीरीज देखने को मिलेगी.  चलिए इस सीरीज को लेकर आपके मन में कई सवाल आ रहे होंगे. और शेड्यूल के ऐलान के साथ ही सवाल करोड़ों भारतीय फैंस का वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Soorvavanshi) को लेकर भी खड़ा हो गया है. चलिए आप डिटेल से जान लीजिए. 

प्र: जिंबाब्वे के  साथ सीरीज किस महीने में  खेली जाएगी?

उ: तीन मैचों की यह सीरीज इस साल जुलाई के महीने में खेली जाएगी. 

प्र: ये मैच किन-किन मैदानों पर खेले जाएंगे?

उ: ये तीनों ही मुकाबले  हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान (हरारे) में खेले जाएंगे 

प्र: भारत ने आखिरी बार कब जिंबाब्वे का दौरा किया था? 

उ: भारत ने आखिरी बार साल 2024 में जिंबाब्वे का दौरा किया था. तब भारत ने 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी. 

प्र: तीनों मैच किस-किस तारीख को खेले जाएंगे?

उ: ये तीनों मैच 23 जुलाई (गुरुवार), 25 जुलाई (शनिवार) और 26 जुलाई (रविवार) को खेले  जाएंगे


...इसलिए खड़ा हुआ वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा सवाल

इस  सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने एक दिन पहले ही गुजरी 30  तारीख को गुवाहाटी के बरसापारा में चेन्नई जैसी टीम के खिलाफ 15 गेंदों पर पचासा जड़ा, तो उन्हें टीम इंडिया के लिए चांस देने की चर्चा एकदम से आसमान छू गई. कई दिग्गजों ने वैभव के समर्थन में सुर लगाया, तो बड़ी संख्या में दुनिया के दिग्गजों ने वैभव को जल्द ही भारतीय टी20 टीम में जगह देने की मांग कर डाली. और अब जब आईपीएल खत्म होने के अगले महीने ही जिंबाब्वे जैसे देश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी, तो यह बीसीसीआई के लिए दूसरी पंक्ति की टीम भेजने या कुछ खिलाड़ियों को आराम देकर भविष्य के खिलाड़ियों को आजमाने का बड़ा मौका है. इसीलिए बड़ा सवाल पैदा हो गया है कि क्या अजीत अगरकर एंड कंपनी वैभव सूर्यवंशी को जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम में मौका देंगे?

यह भी पढ़ें:  RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड हाफ सेंचुरी से किया सीजन का आगाज, राजस्थान ने CSK को 8 विकेट से रौंदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com