विज्ञापन

IPL 2026: 'यह सही नहीं होगा', वैभव को टीम इंडिया कैप देने पर दिग्गज बंटे, जानें पराग से लेकर माइकल हसी ने क्या कहा

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इस सीजन के पहले ही मैच में तूफानी अर्द्धशतक जड़ा, तो वह देखते ही देखते आम से लेकर खास तक हर वर्ग में चर्चा का विषय बन गए

IPL 2026: 'यह सही नहीं होगा', वैभव को टीम इंडिया कैप देने पर दिग्गज बंटे, जानें पराग से लेकर माइकल हसी ने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी सीजन के पहले मैच के बाद दिग्गजों से लेकर हर वर्ग में चर्चा का विषय बन गए हैं
X: social media


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के खिलाफ 15 गेंदों पर तूफानी अर्द्धशतक के बाद सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की टीआरपी पूर्व दिग्गजों के बीच भी बहुत ही ज्यादा हाई हो गई है. इस पारी के बाद सूर्यवंशी को लेकर चर्चा और बहस बहुत ही तेजी से अगले स्तर पर चली गई है कि उन्हें टीम इंडिया के लिए जल्द से जल्दी या कब मौका दिया जाना चाहिए. इसे लेकर दिग्गजों की मिली-जुली राय है. वैभव को लेकर तस्वीरें निकल कर आईं कि सूर्यवंशी की बल्लेबाज़ी को देखते हुए रियान पराग बार-बार कह रहे थे, 'वाह, ये ऐसा कैसे कर लेता है.' वहीं, दूसरी ओर स्टूडियो से मैच देख रहे पीयूष चावला और अंबाती रायुडू यह सोच रहे थे कि क्या इस 15 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स (RR) के विस्फोटक बल्लेबाज को जल्द ही भारत के लिए खेलने का  बुलावा आ सकता है. चावला ने कहा, 'वह उसे टॉप लेवल पर फास्ट-ट्रैक होते देखना चाहेंगे,' तो रायुडु थोड़ा सतर्क दिखे, लेकिन उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ी जरूर रेस में है.

रायुडु ने कहा, 'वह देश के कई युवा खिलाड़ियों से एक कदम आगे दिखता है और वह ऐसा टैलेंट है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए जरूर कमाल करेगा. मुझे नहीं पता कब, लेकिन निश्चित रूप से भविष्य में.' रायुडु बोले, 'जब सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन ठोककर RR को CSK के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिलाई, जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है और जिस आज़ादी के साथ खेल रहा है, यह इस बात का बड़ा सबूत है कि राजस्थान का मैनेजमेंट शानदार काम कर रहा है. उसे लेकर चीजों को जरूरत से ज़्यादा जटिल नहीं बनाई जा रहीं. इस उम्र में उसकी जैसी शॉट मेंकिंग है, जिस सहजता से वह बॉलरों पर अटैक कर रहा है, वह इस उम्र में अविश्वसनीय है. यह भूलना आसान है कि सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल का है. उसने 27 मार्च को यह मुकाम हासिल किया. ऐसे में टीम मैनेजमेंट की भूमिका बेहद अहम है.'

वहीं, पीयूष चावला ने कहा, 'अगर वह अगले स्तर पर जाता है, तो वह वहां भी आसानी से फिट हो जाएगा. यही इस आईपीएल की खूबसूरती है. 15 साल की उम्र में वह वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज़ों का सामना कर रहा है.जब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाएगा, तो उसके लिए यह अजनबी अनुभव नहीं होगा.  ऐसा नहीं है कि उसने 140 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज़ गेंदबाज़ों का सामना नहीं किया है. वह पहले ही ऐसा कर चुका है. वह उन्हें पहले ही मार चुका है.'

राजस्थान कप्तान रियान पराग ने कहा, 'वैभव को जो मैसेजिंग दी जाती है, वह यह है कि हम उस पर दबाव नहीं डालते और उसे बाहर के शोर से अवगत नहीं कराना चाहते. इसलिए फोकस इस बात पर होता है कि उसे क्या करना पसंद है. उसे बल्लेबाजी पसंद है, तो हम सुनिश्चित करते हैं कि उसे नेट्स में भरपूर बल्लेबाजी मिले. अगर उसे कुछ खास खाने का मन है, तो हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि वह उपलब्ध हो.' पराग बोले,  'जहां तक मैदान के अंदर वह क्या करता है, उसकी बात है, तो जैसे ध्रुव और मैं बाहर बैठे थे और पहले दो-तीन ओवर हो चुके थे. हम सोच रहे थे कि पिच थोड़ी चिपचिपी थी, उसमें नमी थी, फिर भी वह गेंद को इतनी अच्छी तरह कैसे हिट कर रहा है. स्टैंड्स में बैठे बाकी लोगों की तरह हम भी उसे वैसे ही देखते हैं. हम भी कहते हैं, ‘वाह, ये ऐसा कैसे कर लेता है. मुझे लगता है कि वह एक असाधारण प्रतिभा है और मुझे बहुत खुशी है कि वह हमारी टीम में है, किसी और टीम में नहीं.'

वहीं,  एक और दिग्गज माइकल हसी ने  कहा, 'जब आपके पास ऐसा बल्लेबाज होता है, जिसे यह पूरी तरह स्पष्ट होता है कि वह कैसे खेलना चाहता है. और वह हर गेंद पर आक्रामक खेलने जाता है, तो कुछ दिन ऐसा होगा जब यह काम करेगा और कुछ दिन ऐसा होगा जब नहीं करेगा. आज यह उसके लिए काम कर गया.' उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से निश्चित तौर पर टी20 फॉर्मेट में उसे भारत के लिए खिलाना चाहिए. अगर उसका आईपीएल बहुत अच्छा जाता है और अगर वह यह दिखाता है कि वह दबाव में शांत रह सकता है. यह मत भूलिए कि हमारी भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन टीम है. उसने टी20 वर्ल्ड कप जीता है। तो उस टीम में किसी को रिप्लेस करना आसान नहीं है.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, Riyan Parag, Michael Hussey, Piyush Pramod Chawla, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com