विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2015

रोमांस में भी पीछे नहीं रहे जहीर खान, एक्ट्रेस से रहा अफेयर

रोमांस में भी पीछे नहीं रहे जहीर खान, एक्ट्रेस से रहा अफेयर
फैन्स के बीच 'जैक' के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज जहीर खान ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। जहीर की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त रही, जिसमें उनके साथी और विरोधी खिलाड़ियों के साथ ही आम लोग खास तौर पर गर्ल्स शामिल रहीं। बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस से तो उनका लंबा अफेयर चला।
 

कई ऐसी गर्ल्स भी रहीं, जिन्हें उनके खेल से ज्यादा उनका लुक पसंद था। कई लड़कियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर प्रपोज भी किया। साल 2004-05 में पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान जब एक लड़की ने उन्हें प्रपोज किया, तो उनका चेहरा शर्म से लाल हो गया।
 
ईशा शरवानी से रहा अफेयर
 

सभी फोटो ईशा के ट्विटर पेज @Ishasharvani1 से साभार

एक समय जहीर खान का नाम एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ जुड़ा था। वे उनके साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों कई बार साथ घूमते हुए स्पॉट किए गए, तो बात मीडिया में आ गई। खबर तो यह थी कि जहीर खान आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद ईशा से शादी करने वाले हैं, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप की खबर आ गई। करीब 8 साल तक चले इस रिश्ते के बारे में जहीर और ईशा ने कभी कोई बात नहीं की।
 
ईशा शरवानी

रमोना से भी जुड़ा नाम
जहीर का नाम पूर्व वीजे रमोना एरेना से भी जुड़ा था। इस कपल को मुंबई के एक मॉल में बाहों में बाहें डाले हुए शॉपिंग करते हुए देखा गया था। रमोना ने इस रिश्ते को लेकर न तो कभी इंकार किया और न ही स्वीकार किया।
 
फोटो रमोना के ट्विटर पेज से साभार

रमोना ने जहीर के संन्यास की घोषणा के बाद BCCI के एक ट्वीट को भी रीट्वीट किया।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जहीर खान, तेज गेंदबाज, क्रिकेट, जैक, जहीर खान का संन्यास, Zaheer Khan, Fast Bowlers, Cricket, ZAK, Zaheer Khan's Retirement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com