विज्ञापन

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक को देख गदगद हुए गुरु युवराज सिंह, कर दिया बड़ा ऐलान

Yuvraj Singh react on Abhishek Sharma: ‘प्लेयर ऑफ द मैच ’ अभिषेक ने दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 68 गेंदों की नाबाद पारी में 10 छक्के और इतने ही चौके लगाए.  उनकी इस पारी की बदौलत सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाने में सफल रही.

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक को देख गदगद हुए गुरु युवराज सिंह, कर दिया बड़ा ऐलान
Yuvraj Singh Big Statement on Abhishek Sharma: युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल

Yuvraj Singh's Reaction to Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया. हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा ने 135 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए. अभिषेक की पारी के दम पर ही हैदराबाद की टीम 242 रन बनाने में सफल रही. जिसके बाद दिल्ली की टीम 195 रन 20 ओवर में 9 विकेट पर बना पाई. बता दें कि अभिषेक की तूफानी पारी ने फैन्स का दिल जीता तो वहीं, गुरु युवराज सिंह भी अभिषेक की पारी को देखकर गदगद नदर आए, युवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिषेक को सर कहकर संबोधित किया. युवी ने अपने पोस्ट में लिखा, "बल्ले को अपना काम करने दो! हर दिन बेहतर होते जा रहे हो .. बहुत बढ़िया खेले अभिषेक सर! इसी प्रक्रिया को जारी रखो." युवराज सिंह का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. 

हैदराबाद की शानदार जीत

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (नाबाद 135) की आक्रामक शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (32 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई.

‘प्लेयर ऑफ द मैच ' अभिषेक ने दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 68 गेंदों की नाबाद पारी में 10 छक्के और इतने ही चौके लगाए.  उनकी इस पारी की बदौलत सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को नौ विकेट पर 195 रन पर रोक दिया. इस जीत से टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.टीम के नाम सात मैचों में अब चार जीत है। कैपिटल्स की टीम छह मैचों में तीसरी हार के बाद पांचवें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें-  Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, 135 रन की पारी में रचा इतिहास, टी-20 में बनाया WORLD RECORD, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com