विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2016

...तो इसलिए युवराज सिंह निराश हैं कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल से

...तो इसलिए युवराज सिंह निराश हैं कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल से
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह सबसे तेज टी-20 अर्धशतक के उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले क्रिस गेल से निराश हैं और उनका कहना है कि इस कैरेबियाई बल्लेबाज को उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए था।

युवराज ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में 12 गेंद में अर्धशतक की गेल पर पारी पर ट्वीट किया, मैं निराश हूं कि गेल ने 12 गेंद में अर्धशतक बनाया। काका अगली बार दस गेंद में पूरा करना या एबी डिविलियर्स भी ऐसा कर सकता है। युवराज ने 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने इस पारी में स्टुअर्ट ब्राड को एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।

गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंद में शतक बनाया था। वहीं 2015 वर्ल्डकप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंद में दोहरा शतक जड़ा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युवराज सिंह, क्रिस गेल, Chris Gayle, Yuvraj Singh